फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The police came into action only after tweeting PM and CM, woman asks justice

महिला के ट्वीट पर एक्शन में योगी, अधिकारियों में मचा हड़कंप

Mon, 03 Apr 2017 08:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Mon, 03 Apr 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
The police came into action only after tweeting PM and CM, woman asks justice
मामले की डांच करते एसपी सिटी

दहेज की डिमांड पूरी न होने पर पति सहारनपुर की बेटी को मायके छोड़ गया। पीड़िता न्याय की खातिर पुलिस के चक्कर काट रही है, मगर निराशा ही हाथ लगी है। तीन दिन पहले पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट कर अपनी पीड़ा पहुंचाई, जिसके बाद अलीगढ़ पुलिस हरकत में आई है। मामले की जांच अलीगढ़ के सीओ थर्ड को सौंपी गई है।

विज्ञापन


न्याय की आस लेकर एसएसपी से मिलने पुलिस लाइन पहुंची गोविंद नगर निवासी हिना सेठी ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2015 में अलीगढ़ के मोहित देवखत्री के साथ हुई थी। शादी के अगले दिन से ही ससुराल के लोग और दहेज लाने की डिमांड करने लगे थे। जब उनकी मांग नहीं मानी गई तो दो महीने बाद यानी मार्च 2016 में उसका पति मोहित उसे रात ढाई बजे यहां गोविंद नगर छोड़ गया। पीड़िता ने सहारनपुर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई तो उसका मामला महिला पुलिस के पास भेज दिया गया। महिला थाने ने दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता कराने के लिए दोनों पक्षों को बुलाया, मगर हिना की ससुराल पक्ष से कोई नहीं पहुंचा। ससुरालियों की ओर से उसे जान से मारने की धमकियां भी मिलीं। निराश होने के बाद उसने 31 मार्च 2017 को सीएम और पीएम को ट्वीट कर अपनी व्यथा बताई। दो दिन बाद ही अलीगढ़ एसएसपी कार्यालय से हिना के पास फोन आया, जिसमें मोहित का पता पूछा गया। अगले ही दिन एक ओर फोन आया, जिसमें हिना के मामले की जांच सीओ थर्ड के पास होने की बात कही गई। सोमवार को एसएसपी सहारनपुर से मिली हिना ने फिर से न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने हिना को फिर महिला थाने भेजा। बकौल हिना महिला थानाध्यक्ष ने उसकी चार्जशीट कोर्ट में भेज देने की बात कही। इसके बाद जब वह कोर्ट पहुंची तो वहां बताया गया कि उससे संबंधित कोई फाइल वहां नहीं आई है। 
विज्ञापन


फ्रीडम फाइटर की पोती हैं हिना 
न्याय के लिए दर-दर भटक रही हिना सेठी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार से हैं। उनके दादा ताराचंद सेठी फ्रीडम फाइटर रहे हैं। हिना का कहना है कि इसके बावजूद उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है, जिससे वह दुखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed