{"_id":"6741107fe674b2cb620c42a4","slug":"the-person-who-fired-on-the-electricity-corporation-team-arrested-meerut-news-c-72-1-smrt1021-124901-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: विद्युत निगम की टीम पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: विद्युत निगम की टीम पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
मेरठ। मवाना रोड सैनी गांव के बिजलीघर पर जेई व अन्य विद्युतकर्मियों पर तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जेई ने इंचौली थाने में दो नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले, सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
सैनी गांव के बिजलीघर पर तैनात जेई राजपाल 30 अक्तूबर की दोपहर लाइनमैन महेश, गौरव, निलेश आदि के साथ पबला गांव के जंगल में धर्मवीर पुत्र रामसिंह की ट्यूबल पर पहुंचे। वहां धर्मवीर ने ट्यूबेल के कनेक्शन से कोल्हू की मोटर चलाई जा रही थी। जेई ने यह अवैध बताते हुए मोबाइल से वीडियो बनानी शुरू कर दी। आरोप है धर्मवीर ने मोबाइल छीनकर तोड़ने का प्रयास किया था। इसके बाद टीम सैनी गांव के बिजलीघर लौट आई था। आरोप है करीब आधे घंटे बाद धर्मवीर का पोता प्रयांशु करीब छह युवकों के साथ बिजलीघर पहुंचा था। हंगामा करते हुए तमंचों से जेई व अन्य कर्मियों पर फायरिंग कर दी थी। सभी ने किसी तरह छिपकर जान बचाई थी। मामले की जांच में पबला निवासी गोल्डी उर्फ विवके का नाम सामने आया था। पुलिस ने शुक्रवार को गोल्डी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर देहात नवीना अवस्थी ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। संवाद