फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The person who fired on the Electricity Corporation team arrested

Meerut News: जिला बदर किए गए सलमान का सिकंदराबाद में निकाह

Sat, 23 Nov 2024 04:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
The person who fired on the Electricity Corporation team arrested
मेरठ। जिला बदर किए गए कुख्यात बदमाश सलमान का बुलंदशहर के कस्बे सिकंदराबाद में निकाह हो गया है। अब वह सिकंदराबाद में ही है। अब 26 नवंबर को यहां कैसल व्यू मंडप में वलीमा होना है। बताया जा रहा है कि सलमान वलीमा में नहीं आएगा। इसके बावजूद पुलिस वर्दी और सिविल ड्रेस में उसकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखेगी। सलमान की निगरानी के लिए यहां उसके घर पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। सलमान से बेटी की शादी करने वाले शाहबुद्दीन का भी आपराधिक रिकार्ड देखा जा रहा है। सलमान और सारिक गैंग के बीच लंबे समय से गैंगबार चल रही है। इस गैंगवार में कई हत्याएं भी हो चुकी हैं।
विज्ञापन


इस्माइल नगर निवासी सलमान पर एडीएम सिटी ने पहले गुंडा एक्ट की कार्रवाई की थी। इसके बाद बृहस्पतिवार को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया गया था। कोतवाली पुलिस ने इसका नोटिस उसके घर पर चस्पा कर दिया था। सलमान छह माह पहले ही जमानत पर जेल से छूटा था। इसके बाद से वह दिल्ली शिफ्ट हो गया। निकाह से एक दिन पहले सलमान को जिला बदर कर दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सलमान की बुलंदशहर के सिकंदराबाद कस्बे में बरात पहुंची। 26 नवंबर को सदर बाजार थाना क्षेत्र के एक मंडप में वलीमा कार्यक्रम होना है। जिला बदर का नोटिस चस्पा होने के बाद परिवार के लोगों ने सलमान को चुपके से निकाल दिया, जो शादी से एक दिन पहले ही सिकंदराबाद दुल्हन के घर पर पहुंच गया। शुक्रवार रात दस बजे सलमान का निकाह हो गया। बताया गया कि यहां के मंडप में वलीमा होना है। इसमें सलमान को शामिल नहीं किया जाएगा। उसकी पत्नी जेबा को उसके मायके के लोग लेकर पहुंचेंगे। पुलिस सूत्रों के अनुसार सलमान से बेटी की शादी करने वाले शाहबुद्दीन का भी अपराधिक रिकार्ड देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम वर्दी और सिविल ड्रेस में वलीमा कार्यक्रम और सलमान की गतिविधियों की निगरानी करेगी। सलमान यदि मेरठ आया तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed