फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The passengers ruckus at Saharanpur railway station after a passenger train canceled on bhai dooj

भैया दूज पर ट्रेनों व बसों में मारामारी, झूठी अफवाह पर जमकर हंगामा, यातायात व्यवस्था हुई धड़ाम

Tue, 29 Oct 2019 06:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 29 Oct 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
The passengers ruckus at Saharanpur railway station after a passenger train canceled on bhai dooj
भैया दूज पर ट्रेनों व बसों में रही भीड़ - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर जनपद में भैया दूज पर बसों और ट्रेनों में मारामारी रही। भीड़ होने की वजह से बहनों और भाइयों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे स्टेशन पर सहारनपुर-मेरठ-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन रद्द होने की अफवाह फैल गई, जिससे यात्रियों ने हंगामा किया। मगर, ट्रेन के चलने की जानकारी मिलनी पर राहत की सांस ली। उधर, परिवहन निगम ने भैया दूज पर बसों की संख्या बढ़ाई, लेकिन वह भी कम पड़ गई।  

विज्ञापन


भैया दूज पर सुबह छह बजे से ही रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लग गई। अंबाला और दिल्ली की तरफ से आने-जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ रही। सुबह आठ बजे सहारनपुर से मेरठ और दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के रद्द होने की अफवाह फैल गई, जिसको लेकर यात्री परेशान हो गए और कुछ देर के लिए हंगामा किया। मगर, रेलवे की ओर से ट्रेन के संचालन होने की जानकारी दी गई, तब यात्रियों ने राहत की सांस ली। पूरे दिन सभी ट्रेनों में भारी भीड़ रही। सीट पर बैठने को लेकर यात्रियों में आपाधापी हुई। बड़ी संख्या में यात्रियों को खड़े होकर ही सफर करना पड़ा।

विज्ञापन

वहीं स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा ने बताया कि भैया दूज पर ट्रेनों में भीड़ रही। कोई ट्रेन रद्द नहीं हुई। यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए रेलवे प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए रखे। उधर, परिवहन निगम ने भैयादूज पर बसों की संख्या और फेरे बढ़ाए। सहारनपुर डिपो की सभी 196 बसों को सड़क पर उतार दिया गया, लेकिन भीड़ के चलते बसें कम पड़ गईं। सुबह से लेकर शाम तक अंबाला, हरिद्वार, देहरादून, रुड़की, मुजफ्फरनगर, यमुनानगर जाने वाली बसों में भारी भीड़ रही।

जाम में फंसे लोग, यातायात व्यवस्था हुई धड़ाम
मंगलवार को भैया दूज पर सड़कों पर अत्यधिक भीड़ होने की वजह से घंटाघर, अंबाला रोड, नेहरू मार्केट, जिला अस्पताल पुल, बाजोरिया मार्ग, हकीकत नगर, कोर्ट रोड, दीवानी कचहरी पुल, मोरगंज बाजार और शहीदगंज बाजार में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई और जाम लग गया। जाम में फंसकर बहनों और भाइयों को एक-दूसरे के घर पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। धनतेरस और दीपावली पर वाहनों की खरीद का दबाव भी सड़कों पर देखने को मिला। यातायात पुलिस ने जाम से निपटने की तैयारी की थी, लेकिन भीड़ के चलते तैयारियां धराशायी हो गई। दोपहर तीन बजे तक जाम की स्थिति बनी रही। यातायात पुलिस के साथ महानगर के अलग-अलग थानों की पुलिस को भी सड़क पर उतरना पड़ा। कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed