फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The pain of winter...there is not even a bonfire in CHC, the attendants are shivering

Meerut News: सर्दी का सितम...सीएचसी में अलाव तक नहीं, ठिठुर रहे तीमारदार

Wed, 08 Jan 2025 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
The pain of winter...there is not even a bonfire in CHC, the attendants are shivering
सरधना। शीतलहर के कारण सीएचसी में मरीजों की संख्या तो बढ़ रही है, मगर यहां मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों के लिए सर्दी से बचाव के लिए पर्याप्त अलाव तक का इंतजाम नहीं है। सीएचसी परिसर में तीमारदार ठंड से ठिठुरने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

सरधना सीएचसी में करीब कस्बे सहित 50 से अधिक गांवों के मरीज और तीमारदार पहुंचते हैं। इन मरीजों में अधिकतर प्रसव के लिए आने वाली महिलाएं भी शामिल होती हैं। सीएचसी में मरीजों के लिए तो वार्ड में हीटर व्यवस्था की गई है, लेकिन तीमारदारों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। तीमारदार रात काटने के लिए सर्दी में इधर उधर भटकते रहते है। नगर पालिका की ओर से नगर में करीब 35 स्थानों पर अलाव के लिए लकड़ी डाली जा रही है, लेकिन सीएचसी में अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को भी सीएचसी में प्रसव के लिए 16 महिलाएं भर्ती रहीं। उनके साथ करीब 35 से ज्यादा तीमारदार हैं। सीएचसी में भर्ती गर्भवती के तीमारदार तसव्वर, इमरान, प्रकाशी, सोनिया, मंजू, कामिल ने बताया कि सोमवार की शाम को उन्होंने गर्भवती को प्रसव के लिए भर्ती कराया था। सर्दी के चलते सोमवार की रात उन्होंने किसी तरह से रात गुजारी है। सर्दी के कारण तीमारदारों को बीमार होने का खतरा बना हुआ है। बताया कि रात में सर्दी से बचाव के लिए तीमारदारों के लिए सीएचसी में कोई संसाधन नहीं होने से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप कुमार गौतम ने बताया कि अलाव की लकड़ी के लिए नगर पालिका को पत्र भेजा गया है। इस बारे में जानकारी नहीं कि नगर पालिका ने अलाव की व्यवस्था क्यों नही की है। वहीं, चेयरपर्सन सबीला बेगम का कहना है कि सर्दी बढ़ने पर नगर में कई स्थानों पर अलाव के स्थल बढ़ाए गए हैं। जल्द ही सीएचसी में भी अलाव की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed