फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The new ministers said, i think the price of every minute, i will meet the challenge

राज्यमंत्री बोले, हर मिनट की कीमत समझता हूं, चुनौती पर खरा उतरूंगा

Mon, 04 Sep 2017 01:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत Updated Mon, 04 Sep 2017 01:34 PM IST
विज्ञापन
The new ministers said, i think the price of every minute, i will meet the challenge
कैबिनेट विस्तार 2017

केंद्रीय मानव संसाधन, जल संसाधन और नदी विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा नदियों की सफाई का कार्य आगे बढ़ाया जाएगा। केंद्र सरकार की नीति आम आदमी को आगे बढ़ाना और राष्ट्र के नव निर्माण की है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे प्राथमिकता पर है। वेस्ट यूपी की सड़कों के दिन बदलेंगे। 

विज्ञापन


रविवार को शपथ ग्रहण समारोह के बाद मोबाइल पर बातचीत में डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचाया जाएगा। प्रधानमंत्री ने उनके ऊपर जो भरोसा दिखाया है, उस पर खरा उतारने का पुरजोर प्रयास किया जाएगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय से नई योजनाएं बनाकर उन्हें क्रियान्वयन कराने का प्रयास करेंगे। गंगा, यमुना ही नहीं बल्कि हिंडन और कृष्णा नदी की सफाई कराना और स्वच्छ पानी लोगों को उपलब्ध कराने का लक्ष्य रहेगा। केंद्र सरकार के इस अभियान को वह आगे बढ़ाएंगे। योग्यता साबित करने के लिए सिर्फ दो साल मिलने के सवाल पर कहा वह हर मिनट की कीमत समझते हैं, इसलिए खुद को साबित कर दिखाएंगे।

विज्ञापन

बढ़ गई सांसद सत्यपाल सिंह की चुनौतियां

The new ministers said, i think the price of every minute, i will meet the challenge
डॉ. सत्यपाल सिंह

जिले के सियासी मुद्दों में उलझे डॉ. सत्यपाल सिंह की चुनौतियां बढ़ गई है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, छपरौली में यमुना का पुल, डबल रेलवे लाइन, बागपत रोड स्टेशन का नाम बदलवाने, एक्सप्रेस-वे का मुआवजा, नई रेल गाड़ियां, मेरठ से पानीपत जाने वाली रेल लाइन के मुद्दे सवाल बनकर खड़े थे, लेकिन नदी विकास और जल संसाधन मंत्रालय मिलने के बाद अब उनके सामने चुनौतियों के पहाड़ होंगे। चार नदियां गंगा, यमुना, कृष्णा और हिंडन शामिल हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed