{"_id":"69bee8500f784e0d3508d3f4","slug":"the-new-bridge-over-the-dhamola-river-has-been-commissioned-with-vehicles-speeding-along-meerut-news-c-30-1-smrt1053-171787-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चालू हुआ ढमोला नदी पर बना नया पुल, फर्राटा भर रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चालू हुआ ढमोला नदी पर बना नया पुल, फर्राटा भर रहे वाहन
विज्ञापन
ढमोला नदी पर बने पुल से गुजरते वाहन
-तीन दिन पहले राहगीरों ने रोकने के बावजूद खुद हटा दी थी बल्लियां
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत ढमोला नदी पर बनाए गए पुल को लोगों ने खुद चालू कर दिया है। तीन दिन से वाहन पुल से फर्राटा भर रहे हैं।
घंटाघर से यातायात के भार को कम करने के लिए स्मार्ट सिटी योजना के तहत राकेश टाकिज के पास ढमोला नदी पर पुल बनाया गया है। पुल का निर्माण करीब डेढ़ वर्ष पहले हो चुका था। दोनों ओर की एप्रोच रोड का काम करीब चार महीने से चल रहा था, जो कई दिन पहले पूरा हो चुका है। पुल की शुरुआत अधिकारिक तौर पर कराने के उद्देश्य से इसके दोनाें ओर बल्लियां लगाकर बैरीकेडिंग की गई थी, लेकिन तीन दिन पहले राहगीरों ने बल्लियों को हटाते हुए पुल के ऊपर से वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी। मौके पर मौजूद कर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ नहीं रुकी। इसके बाद वाहन पुल के ऊपर से फर्राटा भरते नजर आए।
-- -- --
घंटाघर पर कम होगा यातायात का दबाव
पांवधोई नदी के बीच के क्षेत्र में बसे जिन भी लोगों को जिला अस्पताल, पेपर मिल रोड या हकीकतनगर की ओर आना है तो वे पांवधोई नदी की पटरी-पटरी या क्रेगी नाले की पटरी चलकर इस पुल का इस्तेमाल कर आ सकेंगे। इसी प्रकार इन क्षेत्रों से पुराने शहर में जाने वाले वाहन भी पुल से गुजर सकेंगे। इससे उन्हें घंटाघर के जाम से निजात मिलेगी। साथ ही घंटाघर पर यातायात का भार कम होगा।
-- -- --
खंभे बने बाधा
पुल के देहरादून रोड की साइड में बिजली के खंभे, ट्रांसफार्मर और थड़े आदि रखे हुए हैं, जो पुल की राह में बाधा बन रहे हैं। पूर्व में इन्हें हटाने के लिए विद्युत निगम को पैसा दिया जा चुका है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि विद्युत निगम ने काम करने से मना कर दिया है। अब स्मार्ट सिटी सहारनपुर इन्हें अपने स्तर से हटाएगा।