फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The nephew had told the servant to marry, surrender in court after rape

धोखे से रचा निकाह, दो माह से कर रहा था दुष्कर्म, आज किया कोर्ट में सरेंडर

Mon, 22 May 2017 08:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत Updated Mon, 22 May 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
The nephew had told the servant to marry, surrender in court after rape
धोखे से निकाह के बाद किया दुष्कर्म

बागपत में खेकड़ा क्षेत्र की एक युवती का भतीजा बताकर नौकर से धोखाधड़ी से निकाह रचाने और उससे दुष्कर्म करने के मामले में तीन आरोपियों ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी। 

विज्ञापन


युवती ने दी तहरीर में बताया एक व्यक्ति ने युवक को अपना भतीजा बताकर उसके साथ उसका 25 फरवरी 2017 को निकाह करा दिया था। ससुराल जाने पर पता चला उसका पति व्यक्ति का भतीजा नहीं नौकर है। बाद में आरोपी व्यक्ति ने उसके पति को अपने घर से भगा दिया था। आरोपी व्यक्ति उसके साथ दुष्कर्म करने लगा था। धमकी दी यदि किसी के सामने मुंह खोला तो जान से मार दिया जाएगा। वह किसी तरह उसके चंगुल से निकालकर आई है। धोखाधड़ी से निकाह करने में शामिल तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस उनको गिरफ्तार नहीं कर पाई। सोमवार को आरोपियों ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर किया। खेकड़ा थानाध्यक्ष ने कहा केस के आरोपी मुस्तकीम निवासी जौला (मुजफ्फरनगर), खलील लंबरदार उर्फ खलील नेताजी निवासी पावी (गाजियाबाद) और गुलजार निवासी रटौल को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों ने पुलिस दबाव के चलते ही कोर्ट में सरेंडर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed