फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The neck of a young man riding a bike was cut by a Chinese manja, he got 16 stitches.

Meerut News: चीनी मांझे से बाइक सवार युवक की गर्दन कटी, 16 टांके लगे

Mon, 17 Feb 2025 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
The neck of a young man riding a bike was cut by a Chinese manja, he got 16 stitches.
मेरठ। शहर में चीनी मांझे से हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। रविवार को शास्त्रीनगर के कुटी चौराहे से गुजर रहे बाइक सवार इलेक्ट्रीशियन साजिद (32) की गर्दन चीनी मांझे से कट गई। गंभीर अवस्था में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। गर्दन पर 16 टांके लगे हैं। वहां पर उसकी हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के तारापुरी निवासी साजिद रविवार शाम करीब पांच बजे पत्नी और दो बच्चों के साथ बाइक पर किठौर रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। जब वह शास्त्रीनगर में कुटी चौराहे पर पहुंचा तो तभी कटकर आई पतंग के चीनी मांझा उसकी गर्दन में उलझ गया। मांझे से उसकी गर्दन, कान, उंगली कट गई।
विज्ञापन

उसने बाइक रोकी तो पूरा शरीर लहूलुहान हो चुका था। पत्नी के शोर मचाने पर राहगीरों का ध्यान उस पर गया। तुरंत ही लोगों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। गर्दन पर जख्म गहरा होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया। इसी बीच सूचना पाकर परिजन भी आ गए। परिजनों ने उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां पर उसकी गर्दन पर 16 टांके लगे हैं। उसकी हालत अभी गंभीर बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल साजिद, हेल्पिंग यूथ फाउंडेशन के उपसचिव आबिद भाई का है। हेल्पिंग यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष आरिफ इदरीसी, कोषाध्यक्ष वसीम ने बताया कि संस्था ने हाल में ही डीएम को ज्ञापन दिया था, जिसमें चीनी मांझे की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।
-----------------
चीनी मांझे से शहर में हुए हादसे
--------------------
- गत छह जनवरी को मेडिकल थाना क्षेत्र में तेजगढ़ी चौराहे के पास चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण बाइक सवार सुहेल की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा उसका दोस्त नवाजिश भी हादसे में घायल हो गया। मांझे से उसकी नाक कट गई थी। दोनों शहर से मांझा ही खरीदकर बाइक से अपने गांव कमालपुर जा रहे थे।
-सात जनवरी को लाल कुर्ती के घोसी मोहल्ला निवासी होमगार्ड आसिफ डयूटी से लौटते समय चीनी मांझे से घायल हो गया था। इसी मोहल्ला निवासी अब्दुल वाहिद सैफी की दो साल की बेटी इसरा चीनी मांझे से गर्दन कटने से गंभीर घायल हुई थी। मासूम बच्ची की गर्दन पर 15 टांके लगे थे।
-दो फरवरी को मोहनपुरी के पास चीनी मांझे की चपेट में आकर बाइक सवार दो भाई घायल हो गए। लालकुर्ती निवासी अविनाश का चेहरा और उसके छोटे भाई युवराज का हाथ चीनी मांझे की चपेट में आकर कटा। अविनाश के चेहरे पर 12 टांके आए है।

--दस फरवरी को लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में हापुड़ रोड पर बाइक सवार काजीपुर निवासी प्रवीण (35) गर्दन चीनी मांझे से कट गई। उसकी दो उंगुली भी जख्मी हो गई। बाइक से गिरने से उसकी पत्नी स्वाति और बेटा भी घायल हो गए। हादसे के समय वह पत्नी और बच्चे को बाइक से लेकर बेगमपुल के पास खरीदारी करने जा रहा था।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed