फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The murderer Deepak was living as a Maharaj in the temple of Vrindavan

वृंदावन के मंदिर में महाराज बनकर रह रहा था हत्यारोपी दीपक

Sun, 16 Jan 2022 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
The murderer Deepak was living as a Maharaj in the temple of Vrindavan
वृंदावन के मंदिर में महाराज बनकर रह रहा था हत्यारोपी दीपक
विज्ञापन

मेरठ। 50 हजार का इनामी हत्यारोपी दीपक चौधरी को चार साल बाद एसटीएफ ने आगरा से गिरफ्तार करने के बाद पल्लवपुरम पुलिस को सौंप दिया। दीपक चार साल से आगरा और मथुरा में वेशभूषा बदलकर रह रहा था। वह मथुरा के वृंदावन मंदिर में महाराज बनकर भी रहा। फरारी के दौरान उसने साक्षी नाम की लड़की से तीसरी शादी कर ली थी।
वर्ष 2003 में पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के क्वींसलैंड पार्क कॉलोनी निवासी दीपक चौधरी की शादी मंजू निवासी शामली से हुई थी। शादी के दो साल बाद मंजू ने बेटी को जन्म दिया था। मंजू ने अपनी बहन प्रीति को बुला लिया। दीपक और प्रीति में संबंध हो गए। मंजू ने काफी विरोध किया, लेकिन दीपक और प्रीति नहीं माने। वर्ष 2017 में सहमति से तीनों साथ में रहने लगे। मंजू मोदीनगर में और प्रीति क्वींसलैंड पार्क कॉलोनी पल्लवपुरम में रहने लगी।
विज्ञापन

कुछ समय बाद दीपक और प्रीति के बीच मनमुटाव रहने लगा। 30 दिसंबर 2017 को दीपक ने प्रीति की हत्या कर दी और फरार हो गया। इस मामले में मेरठ पुलिस ने दीपक पर 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। इसके बाद से दीपक आगरा में वेशभूषा बदलकर रह रहा था। यहां साक्षी नाम की लड़की को गुमराह कर शादी की। उसने बताया था कि पत्नी की हादसे में मौत हो गई और ससुराल वालों ने हत्या का केस दर्ज करा दिया। इसके चलते साक्षी भी उसे बचाने में मदद करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सटीक सूचना पर एसटीएफ ने दीपक को आगरा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दीपक ने साली प्रीति हत्या की वारदात कबूल की। सीओ एसटीएफ बृजेश सिंह ने बताया कि दीपक मथुरा के वृंदावन में एक मंदिर में महाराज बनकर रह रहा था। आगरा में साक्षी को एक मकान में रखा था। एसटीएफ ने दीपक को पल्लवपुरम पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed