{"_id":"692069767077427392017b23","slug":"the-municipality-will-soon-catch-the-monkeys-meerut-news-c-40-1-smrt1041-110784-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नगर पालिका शीघ्र बंदरों को पकड़वाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नगर पालिका शीघ्र बंदरों को पकड़वाएगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। शीघ्र ही मवाना नगर के लोगों को उत्पाती बंदरों के आतंक से निजात मिलेगी। नगर पालिका द्वारा बंदरों को पकड़वाए जाने के लिए टेंडर छोड़ा जाएगा।
इस समय नगर में बंदरों का बहुत अधिक आतंक है। बंदरों के आतंक के कारण लोग छतों पर नहीं जा पा रहे हैं। वहीं काफी संख्या में लोगों ने बंदरों के कारण अपने घरों की छतों पर जाल आदि लगाए हैं क्योंकि बंदरों के झुंड लोगों पर हमला कर घायल कर देते हैं। काफी समय से लोगों द्वारा नगर पालिका से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए पकड़वाए जाने की मांग की जा रही थी। अब कहीं नगर पालिका द्वारा नागरिकों की इस समस्या पर ध्यान दिया गया है।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि लगभग एक हजार बंदरों को पकड़वाने के लिए पालिका द्वारा टेंडर छोड़ा जा रहा है। इस माह के अंत तक या फिर दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह तक बंदरों को पकड़वाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।