{"_id":"683775a8464fcdee120c8003","slug":"the-municipal-commissioner-got-the-drain-cleaned-meerut-news-c-76-1-smrt1039-105468-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर आयुक्त ने कराई नाले की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर आयुक्त ने कराई नाले की सफाई
विज्ञापन
मोदीपुरम (मेरठ)। पल्लवपुरम फेज 2 में एक नाला बंद होने की सूचना पर नगर आयुक्त मौके पर पहुंचे और निरीक्षण करने के बाद अपने सामने ही जेसीबी लगाकर उसकी सफाई कराई। करीब ढाई घंटे तक नगर आयुक्त धूप में खड़े रहे, लेकिन अभी तक बंद नाले में पानी का संचालन शुरू नहीं हुआ है।
नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने बुधवार को पल्लवपुरम के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने नालों के चोक होने के चलते हो रहे जल भराव और सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई के लिए मशीन लगवाई। शाम तक कर्मचारी सफाई व्यवस्था में लग रहे। नगर आयुक्त बुधवार दोपहर एक बजे सबसे पहले वाणी स्कूल के पास पहुंचे। यहां नाला चोक होने के चलते सड़कों पर जल भराव हो रहा है। स्थानीय पार्षद विक्रांत ढाका ने इसकी जानकारी नगर आयुक्त को सुबह के समय दी थी। नगर आयुक्त ने नगर निगम से बड़ी मशीन मंगवाकर तुरंत ही नाला सफाई के आदेश जारी किए।
इसके बाद उन्होंने पल्लवपुरम थाने के पीछे स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। यहां भी जल निकासी को लेकर हो रही समस्या के समाधान के लिए उन्होंने तीन मशीन मंगवाईं और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। नाले की सफाई के दौरान करीब ढाई घंटे तक नगर आयुक्त धूप में ही खड़े रहे और पूरे नाले का निरीक्षण किया। यहां करीब 500 मीटर का बैंड नाले में है, जिसकी सफाई समय से नहीं होने के चलते अभी तक बंद पड़ा है। कई घंटे सफाई होने के बाद भी उसमें पानी का संचालन शुरू नहीं किया गया है। नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया है कि अगर दो दिन में पानी का संचालन नहीं होता है तो फिर इसकी खोदाई कराई जाएगी। लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए जल्दी ही इसका निस्तारण किया जाएगा। क्षेत्रीय पार्षद विक्रांत ढाका का कहना है कि एन पॉकेट में नाले के चौक होने से लोगों को परेशानी हो रही है। घरों तक पानी पहुंच गया है। नाले की सफाई का कार्य बृहस्पतिवार को भी किया जाएगा और जल्द ही इस समस्या का समाधान कराया जाएगा।