{"_id":"680aa415a546fe69cd00cf44","slug":"the-municipal-board-meeting-will-be-held-on-may-6-mawana-news-c-40-1-smrt1041-108544-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका की बोर्ड बैठक 6 मई को होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका की बोर्ड बैठक 6 मई को होगी
विज्ञापन
मवाना। नगर पालिका बोर्ड की बैठक 25 अप्रैल के स्थान पर अब 6 मई को होगी। जिसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए साप्ताहिक पैंठ का ठेका छोड़े जाने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
रविवार को नगर में लगने वाली साप्ताहिक पैंठ के विरोध में नगर का व्यापारी वर्ग व विभिन्न संगठन हैं। 23 अप्रैल को जिस स्थान पर बैठक होनी थी, वहां पर नगर के व्यापारियों ने पहुंचकर तालाबंदी कर धरना दिया था। बाद में स्थान बदलकर पालिका सभागार में बोर्ड बैठक होने की जानकारी मिलते ही व्यापारी व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी वहां पहुंच गए और साप्ताहिक पैंठ को पूरी तरह से समाप्त करने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया था। इस पर पालिका चेयरमैन अखिल कौशिक ने कहा था कि बैठक पहलगाम की घटना को लेकर दो मिनट का मौन रखकर स्थगित कर दी गई है। अब 25 अप्रैल को बैठक होगी, उसमें ही निर्णय लिया जाएगा।
दूसरी ओर, पैंठ में दुकान लगाने वाले दुकानदारों ने भी तहसील में सांकेतिक धरना देकर तहसीलदार को ज्ञापन देकर पैंठ लगवाने की मांग की थी। नगर पालिका के चेयरमैन अखिल कौशिक द्वारा पालिका बोर्ड बैठक के संबंध में एजेंडा जारी किया गया है। इसमें 6 मई को आरओ प्लांट के ऊपर बने सभागार में सभी सभासदों से 11 बजे उपस्थित होने का आह्वान किया गया है। बैठक में एकमात्र प्रस्ताव वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए साप्ताहिक पैंठ का ठेका छोड़े जाने पर विचार होगा।