फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Muharram moon has been sighted... *Majalis* (mourning gatherings) have begun amidst a somber atmosphere.

Meerut News: मुहर्रम का चांद दिखा...गमगीन माहौल में मजलिसें शुरू

Tue, 16 Jun 2026 08:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
The Muharram moon has been sighted... *Majalis* (mourning gatherings) have begun amidst a somber atmosphere.
- पहला मुहर्रम आज, इमामबारगाहों-अजाखानों में होगी नौहेख्वानी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। चांद कमेटी लखनऊ से तस्दीक के बाद मंगलवार रात मुहर्रम कमेटी के संयोजक सैयद शाह अब्बास सफवी ने पहली मुहर्रम 17 जून को होने की घोषणा की। मुहर्रम का चांद नजर आते ही जैदी फार्म, लोहिया नगर, अब्दुल्लापुर, खिर्वा जलालपुर, रसूलपुर धौलड़ी, मवाना सहित जिले के इमामबारगाहों व अजाखनों में अलम-ए-मुबारक, ज़री-ए-मुबारक, ताजिये सजा दिए गए। हजरत इमाम हुसैन और शौहदाए कर्बला की दीन-ए-इस्लाम, इंसानियत, हक, सच्चाई को बचाने के लिए कर्बला में पेश की गई शहादत की याद में गमगीन माहौल में मजलिसों का सिलसिला शुरू हो गया।
शिया मुस्लिम समाज की महिलाओं ने अपने गहने व चूड़ियां उतार दीं। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने काले लिबास पहनकर गम-ए-हुसैन का आगाज किया। मातमी अंजुमनों, इमामिया, दस्तये हुसैनी, तंजीम-ए-अब्बास व फौजे हुसैनी, जुल्फकारे हैदरी ने इमामबारगाहों व अजाखानों में मातम व नौहेख्वानी करके माहौल को गमगीन कर दिया। हर तरफ लब्बैक या हुसैन की सदाएं गूंज उठीं। जगह-जगह काले परचम और इमाम हुसैन व देश के कौमी रहनुमाओं के पैगामात पर आधारित फ्लैक्स लगा दिए गए।
विज्ञापन

अजाखाना मंजूर हुसैन, नायाब बेगम जाहिदियान में मुंबई से आए मौलाना शाहिद रिजवी ने मजलिस को खिताब किया। इस मौके पर मुरादाबाद में बनी हजरत इमाम हुसैन के रौजे मुबारक की शबीह जरी-ए-मुबारक नस्ब की गई। इस दौरान अंजुमन इमामिया के वाजिद अली गप्पू, चांद मियां, साहिल ने मातम व नौहेख्वानी की। इस दौरान नियाज हुसैन जै़दी गुड्डू, राहत अली जै़दी, हाजी शमशाद अली जै़दी आदि हुसैनी सोगवार शरीक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो मुहर्रम को जाहिदियान और तीन मुहर्रम को जैदी चौक से जुलूस निकलेगा
मुहर्रम कमेटी के मीडिया प्रभारी अली हैदर रिजवी ने बताया कि बुधवार को मुहर्रम की पहली तारीख से इमामबारगाहों व अजाखानों में निर्धारित वक्त पर मजलिस-ए-अजा का सिलसिला शुरू हो जाएगा। दो मुहर्रम रात आठ बजे नियाज हुसैन जै़दी के प्रबंध में जुलूस-ए-जुलजनाह इमामबारगाह जाहिदियान और तीन मुहर्रम को शाहिद हुसैन के अजाखाने जैदी चौक से जुलूस अलम-ए-मुबारक बरामद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed