फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the mortage all family mambers after done robbery

परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूटपाट

Sun, 02 Feb 2020 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
the mortage all family mambers after done robbery
रोहटा(मेरठ)। थाना क्षेत्र के डूंगर गांव में शुक्रवार रात बदमाशों ने मकान में घुसकर परिवार को हथियारों के बल पर 50 हजार की नकदी और लाखों रुपये के सोने की ज्वेलरी लूअ ले गए। पुलिस जानकारी पर घटनास्थल के आसपास कांबिंग की। बदमाशों का पता नहीं चल सका। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है ।
विज्ञापन

गांव डूंगर निवासी महेंद्र पुत्र सीताराम ने बताया कि शुक्रवार रात पत्नी सुनीता व पुत्र नरेश सभी सोए हुए थे। करीब बारह बजे तीन-चार बदमाश तमंचा लेकर मकान में घुस आए। तमंचे के बल पर सभी को कमरे मेें बंधक बना लिया। बदमाशों ने पूरे कमरे की तलाशी ली। इस दौरान अलमारी से 50 हजार की नकदी व लाखों रुपये की सोने-चांदी की ज्वेलरी बैग में भर ली। बदमाश लूटपाट के बाद परिवार को कमरे में बंद कर फरार हो गए। बदमाशों के जाने पर शोर मचाया तो पड़ोसी मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोला। परिवार को बाहर निकाल कर पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी पहुंची पुलिस ने आसपास जंगल में कांबिंग की, पर बदमाशों का पता नहीं चल सका। पुलिस ने बदमाशों के बारे में पीड़ित से पूछताछ की। महेंद्र की तहरीर पर थाना पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मकान से एक लाख की नकदी, मोबाइल चोरी
सरधना। ज्वालागढ़ गांव में शुक्रवार रात चोरों ने मकान से एक लाख की नकदी, मोबाइल व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
गांव निवासी बिजेंद्र पुत्र फेरु किसान हैं। शुक्रवार रात सभी सदस्य घर में सोए थे। देररात चोरों ने मकान में धावा बोल दिया। चोरों ने अलमारी में रखी एक लाख की नकदी, मोबाइल फोन सहित कीमती सामान चोरी कर लिया। आहट होने पर जाग हुई। तब तक चोर फरार हो चुके थे। कमरे में पूरा सामान फैला हुआ था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पीड़ित ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। थाना पुलिस के मुताबिक मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर दी है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed