फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The monkey settlement of crores of land in Kamalpur

कमालपुर में करोड़ों की विवादित जमीन का बंदरबांट, सांप्रदायिक तनाव

Sat, 26 Dec 2020 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
The monkey settlement of crores of land in Kamalpur
मेरठ।
विज्ञापन

कमालपुर गांव में करोड़ों रुपये कीमत की जमीन का बंदरबांट हो रहा है। उसको लेकर सांप्रदायिक तनाव के हालात बन गए हैं। गांव में तीन दिन से विवाद चल रहा है और पुलिस तमाशबीन बनी हुई है। इसी जमीन के विवाद में अधिवक्ता मुकेश शर्मा की एक साल पहले हत्या हो चुकी है।
मेडिकल थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में अधिवक्ता मुकेश शर्मा की बेटियों और उनके परिवार के बीच जमीन को लेकर विवाद है। अक्टूबर 2019 में इसी विवाद में परिवार के एक सदस्य पर मुकेश की हत्या का आरोप लगा था। पुलिस के अनुसार, मुकेश की बेटियों और परिवार के आरोपी पक्ष अपने-अपने हिस्से की जमीन की दावेदारी पेश कर दूसरे वर्ग के प्रॉपर्टी डीलर के साथ बेचने के मकसद से डील कर रहे हैं। दोनों पक्ष एक दूसरे की जमीन की बिक्री को लेकर आपत्ति लगा रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई। पुलिस में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इंस्पेक्टर मेडिकल प्रमोद कुमार ने बताया है कि शुक्रवार भी इस जमीन की बिक्री को लेकर थाने में दिनभर गहमागहमी रही।
विज्ञापन

तीन लोगों को मेडिकल पुलिस जेल भेज चुकी है। करीब 20 लोगों के मुचलके पाबंद कर 5-5 लाख रुपये का दंड लगाया गया है। दूसरे वर्ग के प्रॉपर्टी डीलरों को चेतावनी दी है कि वह जमीन से दूर रहें। अन्यथा उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। -डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन के विवाद में चली गोली, एक घायल
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के स्याल गांव में जमीन के विवाद में हुई फायरिंग में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। गांव निवासी सतेंद्र पुत्र रामानंद का एक बीघा जमीन को लेकर परिवार के ही मेहर चंद्र पुत्र अतर सिंह से विवाद चल रहा था। मामले में शुक्रवार को गांव में पंचायत चल रही थी। एक पक्ष से सतेंद्र और दूसरे पक्ष से मेहर चंद्र, ब्रह्म सिंह, राहुल, राजू आदि मौजूद थे।

इसी दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, ब्रह्म सिंह ने मारपीट के दौरान सतेंद्र की लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। गोली वहां मौजूद सुनील शर्मा पुत्र कमलेश के पैर में जा लगी। गोली चलते वहां भगदड़ मच गई। ब्रह्म सिंह पिस्टल लेकर और उसका साथी खोखा लेकर मौके से फरार हो गए। सूचना पर सीओ सदर देहात पूनम सिरोही पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed