Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The mobile was broken by hitting it with a brick and then burnt.

Meerut News: मोबाइल को ईंट से मारकर तोड़ा, बाद में जला दिया

Mon, 11 May 2026 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
The mobile was broken by hitting it with a brick and then burnt.
-महिला की तहरीर पर आरोपी देवर पर प्राथमिकी दर्ज, पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र में आरोपी देवर राजीव ने अपनी भाभी शीला का मोबाइल फोन रविवार को ईंट मारकर तोड़ दिया। आरोपी ने बाद में मोबाइल को जला दिया था। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने जमकर बवाल काटा था। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी थी। पुलिस ने सोमवार को आरोपी राजीव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।


कसेरूखेड़ा निवासी शीला ने रविवार को लालकुर्ती थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि उसके पड़ोस में ही देवर राजीव रहता है। आरोपी पूर्व में कई बार उनके घर में घुसकर मारपीट कर चुका है। रविवार को महिला अपने घर पर मौजूद थी। सुबह के समय आरोपी उनके घर में घुस गया था। आरोपी ने घर गाली-गलौज करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी थी। आरोपी ने महिला के मोबाइल फोन को ईंट से मारकर तोड़ दिया था। महिला ने आरोपी से मोबाइल छीनने का प्रयास किया था। आरोप है कि आरोपी ने महिला पर ईंट से हमले का प्रयास किया था। महिला ने घर के अंदर घुसकर जान बचाई थी। इसके बाद आरोपी ने मोबाइल को ज्वलनशील पदार्थ डालकर जला दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed