{"_id":"6a3d59681ad2d25feb0db3bb","slug":"the-mobile-phone-location-of-the-missing-couple-was-traced-near-kanpur-sardana-news-c-44-1-smrt1055-112798-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लापता दंपती के मोबाइल की लोकेशन कानपुर के पास मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लापता दंपती के मोबाइल की लोकेशन कानपुर के पास मिली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। बहादरपुर गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए दंपती का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस और परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए हैं। सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस दंपती की लोकेशन और गतिविधियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। जांच के दौरान दोनों के मोबाइल फोन की अंतिम लोकेशन कानपुर के पास मिली है।
बहादरपुर निवासी दीपक और उसकी पत्नी शिवानी बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गए थे। बृहस्पतिवार को भी दंपती का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने गांव और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। इसके अलावा दोनों के मोबाइल नंबरों की सीडीआर और लोकेशन भी निकलवाई गई है। जांच में सामने आया है कि दंपती घर से बैग लेकर निकले थे, जिससे उनके योजनाबद्ध तरीके से जाने की आशंका भी जताई जा रही है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि दंपती की मोबाइल लोकेशन कानपुर के आसपास मिली है। दोनों घर से बैग लेकर निकले थे। पुलिस की टीमें उनकी बरामदगी के प्रयास में जुटी हैं और जल्द ही उन्हें खोज निकालने की उम्मीद है।
-- -- -- -- -- -