फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The missing child was found and handed over to his family

लापता बालक को तलाश कर परिजनों को सौंपा

Wed, 20 Aug 2025 03:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
The missing child was found and handed over to his family
सरधना। पुलिस ने मंगलवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा चार वर्षीय बालक को मात्र एक घंटे में सकुशल बरामद कर लिया। बालक की बरामदगी के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। दौराला रोड निवासी शाहिस्ता पत्नी अजीम ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसका चार वर्षीय पुत्र अली घर के पास स्थित परचून की दुकान तक गया था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास तलाश की, पर जब उसका कोई पता नहीं चला तो मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुए पुलिस एक घंटे के भीतर बालक तक पहुंच गई। जांच में पता चला कि बालक को उसका पिता अजीम अपने साथ ले गया था, लेकिन परिजनों को सूचना देना भूल गया। थाना पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम सक्रिय हो गई थी। बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed