फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the miscreants looted the bike

तमंचे के बल पर बदमाशों ने बाइक लूटी

Mon, 30 Dec 2019 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
the miscreants looted the bike
लावड़। महलका मार्ग पर रविवार देर शाम तीन बाइक पर सवार छह बदमाशों ने एक व्यक्ति से तमंचे के बल पर बाइक लूट ली। बदमाश पीड़ित को धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित ने राहगीरों की सहायता से पुलिस को मामले की जानकारी दी। वहीं, पुलिस घटना को चोरी बता रही है।
विज्ञापन

महलका गांव निवासी धीर सिंह पुत्र मांगेराम किसान है। वह रविवार को किसी काम से लावड़ कस्बे में आया था। वह देर शाम गांव के लिए लौटते समय रजबहे पर पहुंचा तो तीन बाइक पर सवार छह बदमाशों ने तमंचे के बल पर रोक लिया। बदमाशों ने उसके साथ गालीगलौज की तथा तमंचे के बल पर बाइक लूटकर भाग निकले। वहां से गुजर रहे राहगीरों की सहायता से पीड़ित ने पुलिस को वारदात की जानकारी दी। इस मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस घटना को चोरी बता रही है। थाना प्रभारी वरुण शर्मा का कहना है कि मामला चोरी का है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed