फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The miscreants attacked the ashram, robbery robbed of employees and cash and jewelery

बदमाशों ने आश्रम पर बोला धावा, कर्मचारियों को बंधक बनाकर लूट ले गए नकदी व जेवर

Fri, 07 Jul 2017 11:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 07 Jul 2017 11:22 AM IST
विज्ञापन
The miscreants attacked the ashram, robbery robbed of employees and cash and jewelery
महर्षि वाल्मीकि आश्रम में लूट

बदमाशों में पुलिस का डर नहीं रहा, यहीं वजह है कि वो दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे रहे हैं। एक नया मामला सामने आया कि बदमाशों ने आश्रम पर ही हमला बोल दिया और हजारों की नगदी लेकर फरार हो गए। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के नूर नगर रोड स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम में दिन निकलते ही हथियारबंद आधा दर्जन बदमाशों ने धावा बोल दिया। उन्होंने महिला महंत सहित चार लोगों को बंधक बनाकर जमकर लूटपाट की और हजारों की नगदी और सामान लेकर फरार हो गए। घटना से गुस्साए भाजपाइयों, हिंदू संगठन के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस का घेराव किया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार तड़के पांच बजे नूरनगर रोड पर सरस्वती लोक कॉलोनी के पास महर्षि वाल्मीकि आश्रम में आधा दर्जन बदमाश पहुंचे। आश्रम की महंत शारदा देवी के अनुसार बदमाश अपने हाथ में चाकू, तमंचे और लाठी डंडे लिए हुए थे। बदमाशों ने उन्हें चाकू दिखाकर कुछ खाने को मांगा। वह जैसे ही रसोई में गई तो बदमाशों के अन्य साथियों ने दूसरी ओर आंगन में सोए उनके पुत्र मोनू और राकेश नाम के अन्य युवक को तमंचों के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों के दो साथियों ने पूरे आश्रम की तलाशी ली।
विज्ञापन


महंत के अनुसार बदमाश संदूक में रखी 10 हजार की नगदी, सोने की अंगूठी, दो चांदी की पाजेब और दान पात्र से नकदी निकालकर उन्हें कमरे में बंद कर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने शोर मचाया जब लोगों ने उन्हें दरवाजा खोलकर बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल पहले भी हुई थी लूटपाट

The miscreants attacked the ashram, robbery robbed of employees and cash and jewelery
घटना के बाद जानकारी देते लोग

घटना की सूचना पर भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा, तुषार गुप्ता, राजू धवन, रमन ठेकेदार, आशु वाल्मीकि और वाल्मीकि समाज के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने ब्रह्मपुरी थाना पुलिस को मौके पर बुलाकर घेराव किया और नाराजगी जताई। भाजपाइयों ने कहा कि बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं वह धर्म स्थलों में भी वारदात करने लगे हैं। उन्होंने इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी अजय अग्रवाल से बदमाशों को तीन दिन में पकड़ने की मांग की। महंत ने तहरीर दी है।

महंत ने बताया कि तीन साल पहले भी बदमाशों ने आश्रम पर धावा बोला था। जब बदमाश यहां से गाय और दो बछडे़ लूटकर ले गए थे। आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों ने पुलिस से रात को गश्त बढ़ाने की मांग की है।  

इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी अजय अग्रवाल का कहना है कि आश्रम में तीन बदमाश घुसे थे। उन्होंने वहां कमरे से सामान चोरी किया। इस दौरान कर्मचारियों की आंख खुल गई। उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें धमकाते हुए कमरे में बंद कर दिया और भाग गए। महंत की तहरीर पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed