फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The miscreant made it difficult for the nurse to go to and from duty

मनचले ने नर्स का ड्यूटी पर आना-जाना किया दूभर

Tue, 20 May 2025 01:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
The miscreant made it difficult for the nurse to go to and from duty
मेरठ। लोहियानगर क्षेत्र निवासी निजी अस्पताल की नर्स काे मनचला फोन और मेसेज कर परेशान कर रहा है। आबिद नाम के आरोपी ने पीड़िता का ड्यूटी पर आना-जाना भी दूभर कर दिया। रास्ते में रोककर आरोपी छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर आरोपी के पिता और ताऊ ने भी जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने लोहियानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

लोहियानगर क्षेत्र की युवती मेडिकल क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में नर्स है। आरोप है कि आरोपी आबिद उसे आए दिन फोन पर मेसेज कर परेशान करता है। वह ड्यूटी पर जाती है, तो अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे रास्ते में रोक लेता है और छेड़छाड़ करता है। पीड़िता ने इसकी शिकायत आरोपी के परिजनों से की तो आरोपी के पिता आबिद और ताऊ शम्मी ने भी धमकी दी और समझौते का दबाव बनाया। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


---

फोन पर अश्लीलता, विरोध पर दंपती को धमकी

मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र की एक महिला से युवक ने फोन पर अश्लील बात की। विरोध पर महिला और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि जाहिदपुर गांव निवासी साहिब नाम का युवक उसे फोन कर अश्लील बात करता था। कई बार समझाने पर भी वह नहीं माना। पति और परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा। महिला ने अपने पति को इसकी जानकारी दी। उसके पति ने आरोपी को समझाया। इस पर आरोपी ने उनके घर आकर गाली-गलौज की और धमकी दी। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे तलाश किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed