फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The minister in charge inspected the cowshed in Daluhera

Meerut News: प्रभारी मंत्री ने डालूहेड़ा में गोशाला का निरीक्षण किया

Fri, 27 Dec 2024 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
The minister in charge inspected the cowshed in Daluhera
जानीखुर्द।प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह डालूहेड़ा में गोशाला का निरीक्षण करते हुए फोटो संवाद
जानी खुर्द। कैबिनेट मंत्री एवं मेरठ के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने बृहस्पतिवार को गांव डालूहेड़ा में स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने गोवंश के लिए चारे की व्यवस्था देखी। उन्होंने अधिकारियों को ठंड में गायों की रक्षा के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम पशुपालन विभाग एवं प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह गांव डालूहेड़ा में स्थित गोशाला के निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने गायों का पूजन कर उन्हें गुड़ और हरा चारा खिलाया। निरीक्षण में मंत्री धर्मपाल सिंह ने गोशाला कर्मियों से गोवंश का सर्दी से बचाव करने के लिए तुरंत पर्याप्त उपाय करने के लिए कहा। इस दौरान मंत्री धर्मपाल सिंह ने बीडीओ जानी पंकज कुमार से गोवंश को खिलाए जाने वाले चारे के बारे में जानकारी ली तथा सर्दी से बचाव के लिए गुड़ भी देने के लिए कहा।
विज्ञापन

निरीक्षण में मंत्री ने गोशाला में चारे के स्टाक और बीमार पशुओं की संख्या की भी जानकारी ली। मौके पर मौजूद पशु चिकित्सकों से गोवंश के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी लेते हुए उनके बेहतर उपचार के निर्देश दिए। उन्होंने गोशाला के अभिलेखों की भी जांच की। निरीक्षण में एडीओ पंचायत नीरज कुमार, मनोज कुमार शर्मा, राज बहादुर, योगेश, सोनू बेनीवाल, नितिन, गौरव, तालिब, राजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed