फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The merchant who cut the challan of the car parked outside the shop created a ruckus

दुकान के बाहर खड़ी गाड़ी का चालान काटने पर व्यापारियों ने किया हंगामा

Sun, 05 Jan 2020 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
The merchant who cut the challan of the car parked outside the shop created a ruckus
दुकान के बाहर खड़ी गाड़ी का चालान काटने पर व्यापारियों ने किया हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। लालकुर्ती पुलिस के खिलाफ व्यापारियों ने शनिवार को अपनी दुकानों में ताले लगाकर विरोध जताया। व्यापारियों ने बाजार बंद करके फव्वारा चौक पर लालकुर्ती इंस्पेक्टर पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। व्यापारियों का आरोप था कि प्रतिष्ठानों के बाहर खड़े वाहनों के थाना पुलिस अकारण चालान काट रही है। व्यापारियों ने अधिकारियों से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। व्यापारियों का कहना था कि अगर मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह अनिश्चितकाल के लिए बाजार बंद कर देंगे।

व्यापारियों का कहना कि थाना लालकुर्ती पुलिस दुकानों के बाहर रखे सामान और खड़े वाहनों का चालान काट रही है। व्यापारियों ने बताया है कि एक दुकान स्वामी की गाड़ी उसकी दुकान के सामने खड़ी थी। लालकुर्ती की पुलिस ने गाड़ी के बारे में जानकारी ली। इसके बाद गाड़ी के कागज दिखाने के लिए कहा। गाड़ी मालिक ने जब कागज दिखाए तो इसके बाद प्रदूषण का कागज दिखाने की बात कहते हुए पुलिस ने 2500 रुपये का चालान काट दिया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस उनको प्रतिदिन इसी तरह से परेशान कर रही है। उन्होंने थाना पुलिस की गुंडागर्दी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अधिकारियों से इस मामले में कार्रवाई करने की गुहार लगाई। सीओ कैंट सदर संजीव देशवाल का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed