फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The melodies of Russian culture will resonate at CCSU for three days.

Meerut News: सीसीएसयू में तीन दिन गूंजेगी रूसी संस्कृति की धुन

Mon, 28 Sep 2026 07:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 28 Sep 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
The melodies of Russian culture will resonate at CCSU for three days.
अटल सभागार में आज होगा रूसी सांस्कृतिक कार्यक्रम, मिनिन यूनिवर्सिटी का 12 सदस्यीय दल पहुंचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में मंगलवार से रूसी भाषा, संस्कृति, कला और परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। रूस की मिनिन निजनी नोवगोरोड स्टेट पेडागॉजिकल यूनिवर्सिटी का 12 सदस्यीय दल सोमवार को सीसीएसयू पहुंचा। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने दल का स्वागत किया।
29 सितंबर से एक अक्तूबर तक अटल सभागार में तीन दिवसीय रूसी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सीसीएसयू और रूस के मिनिन विश्वविद्यालय के बीच शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए इसका आयोजन होगा। इसमें मिनिन विश्वविद्यालय के विद्यार्थी भी सहभागिता करेंगे। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान के आदान-प्रदान का माध्यम नहीं है, बल्कि विभिन्न देशों की संस्कृतियों और समाजों को जोड़ने का सशक्त माध्यम भी है। सीसीएसयू और मिनिन यूनिवर्सिटी के बीच सहयोग से विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर सीखने और अपनी प्रतिभा विकसित करने के नए अवसर मिलेंगे। दोनों देशों के मैत्रीपूर्ण संबंध मजबूत होंगे और विद्यार्थियों को रूसी भाषा, संस्कृति एवं परंपराओं को करीब से समझने का अवसर मिलेगा। मिनिन यूनिवर्सिटी की वाइस-रेक्टर फॉर इंटरनेशनल रिलेशंस लिलिया एरुश्किना ने कहा कि विश्वविद्यालय का शैक्षणिक वातावरण, परिसर की गतिविधियां और विद्यार्थियों का उत्साह प्रभावित करने वाला है।
विज्ञापन

दस दिन रहेगा रूसी दल
मिनिन यूनिवर्सिटी का 12 सदस्यीय दल करीब 10 दिन तक सीसीएसयू में प्रवास करेगा। इस दौरान दल के सदस्य विश्वविद्यालय के रूसी विभाग के विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। विद्यार्थियों को रूसी भाषा और रूस की संस्कृति के बारे में जानकारी दी जाएगी। इससे विद्यार्थियों को भाषा सीखने के साथ रूस के सामाजिक और सांस्कृतिक परिवेश को समझने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed