फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Meerut Bar will not submit an affidavit to the High Court.

Meerut News: मेरठ की बार हाई कोर्ट में शपथ पत्र नहीं देंगी

Wed, 10 Jun 2026 08:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
The Meerut Bar will not submit an affidavit to the High Court.
- उच्च न्यायालय के आदेश को लेकर अधिवक्ताओं में रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन एवं मेरठ बार एसोसिएशन की आवश्यक बैठक बुधवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के लाल बहादुर शास्त्री सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता दोनों बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रवींद्र कुमार सिंह एवं अनुज कुमार शर्मा तथा संचालन दोनों बार एसोसिएशन के महामंत्री प्रशांत गुप्ता एवं परवेज आलम ने किया।
बैठक में उच्च न्यायालय इलाहाबाद के द्वारा पारित आदेश के बारे में चर्चा की गई। हाई कोर्ट ने आदेश उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों के अधिवक्ता संघों के द्वारा किसी भी स्थिति में हड़ताल या न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव पारित न करने के संबंध में शपथ पत्र व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर दिए जाने के संबंध में दिया था। जिसमें दोनों बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहे। उनके द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा भेजे गए पत्र के संबंध में कोई भी शपथ-पत्र मेरठ की बार के द्वारा नहीं दिया जाएगा। उच्च न्यायालय के आदेश को 20 दिसंबर 2024 को दिए उच्चतम न्यायालय के आदेश के विरुद्ध माना गया है। इसी के साथ केंद्रीय संघर्ष समिति की एक बैठक 20 जून को सर्वसम्मति से बुलाई जाएगी। विरोध स्वरुप एक दिन की हड़ताल रखी जाएगी एवं केंद्रीय संघर्ष समिति के 22 जिलों की एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आज की जाएगी। जिसके बाद निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में गजेंद्र सिंह धामा, कुंवर पाल शर्मा, डीडी शर्मा, उदयवीर सिंह राणा, डॉ ओपी शर्मा, राजीव त्यागी, शिवदत्त जोशी, मिस्बाहुद्दीन सिद्दीकी, पंड़ित आनंद कश्यप, अनिल जंगाला, राजेंद्र सिंह राणा, अमित दीक्षित, विनोद चौधरी, अजय कुमार शर्मा, मुकेश कुमार मित्तल सहित अन्यअधिक्ता मौजूद रहे।


---------------------
अनुज राणा बने नगर निगम मेरठ के पैनल अधिवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ बार एसोसिएशन के सदस्य अनुज कुमार राणा को नगर निगम मेरठ के मामलों के लिए प्राधिकरण की ओर से न्यायालय में पैरवी करने के लिए पैनल पर अधिवक्ता नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति प्रभारी अधिकारी विधि द्वारा की गई। इससे पहले अनुज राणा मेरठ विकास प्राधिकरण के अधिवक्ता नियुक्त हुए हैं।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed