{"_id":"592d4ee74f1c1bed1abdb401","slug":"the-meat-on-the-paneer-for-the-restaurant-advocate-furious","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्टोरेंट में पनीर मांगने पर दिया मीट, अधिवक्ता ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेस्टोरेंट में पनीर मांगने पर दिया मीट, अधिवक्ता ने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Tue, 30 May 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
रेस्टोरेंट में पनीर मांगने पर दिया मीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में एक रेस्टोरेंट में उस समय हंगामा हो गया जब एक अधिवक्ता के पनीर मांगने पर उन्हें मीट पैक कर दे दिया गया। इस पर अधिवक्ता ने रेस्टोरेंट पहुंचकर हंगामा किया। हालांकि ये मामला रविवार रात का है।
विज्ञापन
बता दें कि अधिवक्ता और रेस्टोरेंट कर्मचारियों में हाथापाई हो गई। पीड़ित ने लालकुर्ती थाने में घटना की तहरीर दी है। अधिवक्ता सचिन देव का आरोप है कि रविवार रात को रेस्टारेंट से घर के लिए पनीर पैक कराया था। घर पहुंचकर देखा तो पनीर की जगह मीट निकला। अधिवक्ता ने रेस्टोंरेट पहुंचकर शिकायत की तो कर्मचारियों ने धमकी दी। इसके बाद अधिवक्ता ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने ही पीड़ित अधिवक्ता रेस्टोरेंट मालिक और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ा रहा। इंस्पेक्टर लालकुर्ती सुधीर कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/