फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The mayor announced the allotment of shops to the traders of the Central Market.

Meerut News: महापौर ने की सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को दुकान आवंटित करने की घोषणा

Tue, 28 Oct 2025 02:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
The mayor announced the allotment of shops to the traders of the Central Market.
मेरठ। सेंट्रल मार्केट में 22 दुकानों का कॉम्प्लेक्स जमींदोज होने के बाद प्रभावित व्यापारियों के लिए राहत की खबर है। महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने घोषणा की है कि शास्त्रीनगर नई सड़क पर निगम के अत्याधुनिक बन रहे नए कार्यालय के पास एक व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा, इसमें पीड़ित व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर दुकानें आवंटित की जाएंगी।
विज्ञापन

महापौर अहलूवालिया ने भाजपा नेताओं और व्यापारियों के साथ जिलाधिकारी और कमिश्नर से मुलाकात के बाद यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि शास्त्रीनगर नई सड़क पर निगम का एक अत्याधुनिक कार्यालय बनकर तैयार है। उसी के पास स्थित निगम की जमीन पर एक व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण सुनिश्चित हो चुका है। इस नए कॉम्प्लेक्स में उन व्यापारियों को प्रमुखता दी जाएगी जिनकी दुकानें सेंट्रल मार्केट में ध्वस्त हुई हैं। महापौर ने कहा कि व्यापारियों की दुकानों के ध्वस्त होने से उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है। इसके मद्देनजर निगम उन्हें दुकानें आवंटित करेगा। महापौर ने बताया कि नगर निगम की बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को जल्द ही पारित कराया जाएगा। अक्तूबर के पहले सप्ताह में इस नए कॉम्प्लेक्स के निर्माण का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed