फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The married woman was thrown out of the house when her dowry demand was not met

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को घर से निकाला

Thu, 24 Apr 2025 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
The married woman was thrown out of the house when her dowry demand was not met
दौराला। पल्लवपुरम निवासी विवाहिता ने टांडा गांव निवासी ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट कर घर से निकालने व सुलह कराने घर गए परिजनों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़िता मुस्कान उर्फ भारती ने बताया कि उसकी शादी 28 नवंबर, 2024 को टांडा गांव निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी में कम दहेज मिलने के कारण शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे और आए दिन उसके साथ मारपीट करते। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दो माह पहले ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। मायके पहुंचने पर पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी। 21 अप्रैल को उसके परिजन ससुराल पक्ष के लोगों से सुलह के लिए गांव पहुंचे, लेकिन उन्होंने उनके साथ भी मारपीट की। पीड़िता ने दौराला पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed