फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The main accused in the murder of Rashid in Hajipur sent to jail

हाजीपुर में हुई राशिद की हत्या का मुख्य आरोपी जेल भेजा

Thu, 17 Jun 2021 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
The main accused in the murder of Rashid in Hajipur sent to jail
हाजीपुर में हुई राशिद की हत्या का मुख्य आरोपी जेल भेजा
विज्ञापन

खरखौदा। थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर में बच्चों के विवाद में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मामले में नामजद तीन अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने हत्या में प्रयोग किया गया हथियार भी बरामद करने का दावा किया है।
गांव हाजीपुर में बीते सोमवार को गुलजार का 12 वर्षीय पुत्र अकरम मेडिकल स्टोर से दवा लेने जा रहा था। रास्ते में पड़ोस में रहने वाले जुबेर पुत्र कल्लू मारपीट कर उससे 50 रुपये छीन लिए। अकरम के परिजन शिकायत लेकर जुबेर के घर पहुंचे तो उसके परिजनों ने मारपीट और पथराव कर दिया। इसके बाद अकरम के परिजन बिजली बंबा पुलिस चौकी पर शिकायत लेकर पहुंचे, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें लौटा दिया।
विज्ञापन

गुलजार का आरोप है कि शाम को जुबेर का पिता कल्लू उनके बड़े बेटे राशिद को समझौता करने की बात कहते हुए घर से ले गया। रास्ते में जुबेर पक्ष ने तमंचा और धारदार हथियार से उसकी हत्या दी। गुलजार ने कल्लू, अफसर, फिरोज और साजिद पुत्र अलाउद्दीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को खरखौदा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर राष्ट्रीय राजमार्ग 334 पर गांव पीपलीखेड़ा के पास से मुख्य आरोपी कल्लू पुत्र अलाउद्दीन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद करने का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ किठौर ब्रिजेश कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की हत्या किसी धारदार हथियार से किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed