फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Maharaja of the Trust expressed danger, the police refused to give security

ट्रस्ट के महाराज ने खतरा जताया, पुलिस ने सुरक्षा देने से किया इन्कार

Thu, 15 May 2025 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
The Maharaja of the Trust expressed danger, the police refused to give security
मेरठ। आदि गुरु शंकराचार्य चेरिटेबल ट्रस्ट नंगलामल के महाराज स्वामी दीपक ज्ञानानंद ने अपनी जान का खतरा बताया। उन्होंने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा मांगी थी। एसएसपी ने कुछ दिन एक गनर दिया, जोकि बाद में हटा लिया। आरोप है कि अब दोबारा सुरक्षा मांगी तो एसएसपी ने गनर देने से इन्कार कर दिया। बुधवार महाराज ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया है और डीएम से सुरक्षा मांगी है।
विज्ञापन

महाराज दीपक ज्ञानानंद ने बताया कि नंगलामल, मुंडाली में उनका ट्रस्ट है। आरोप है कि कुछ लोगों ने अपना कब्रिस्तान बताकर उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। वह अपनी जमीन को कब्जामुक्त कराना के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से मिले चुके हैं। तहसीलदार, पटवारी की टीम भेजकर पैमाइश कर कराई थी। तहसीलदार और पटवारी की टीम ने डीएम को दी रिपोर्ट में वहां पर कभी कब्रिस्तान नहीं रहे। पहले के संतों ने समाधि ली हुई है, जिस पर उर्दू में नाम दर्ज है। उर्दू में नाम दर्ज होने के कारण कुछ लोग उसे कब्रिस्तान बताते हैं। जिसके बाद इस जमीन को खाली कराने के आदेश हो गए थे, बावजूद प्रशासन उसको खाली नहीं करा पाया। अब कुछ लोग हत्या की धमकी दे रहे हैं। जिसकी कई बार शिकायत कर दी, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई है। डीएम वीके सिंह ने जांच कराकर जमीन को कब्जामुक्त कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed