{"_id":"5d9cf1cd8ebc3e01816731a0","slug":"the-maa-durga-valediction-after-procession-mawana-news-mrt4474714171","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभायात्रा निकालकर किया मां दुर्गा का विदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभायात्रा निकालकर किया मां दुर्गा का विदा
विज्ञापन
मवाना शुगर मिल 90 क्वार्टर के लोग मां की मूर्ति का विसर्जन करते हुए।
- फोटो : MAWANA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोभायात्रा निकालकर किया मां दुर्गा का विदा
मवाना। श्री दुर्गा पूजा उत्सव समिति के तत्वावधान में मोहल्ला हीरालाल में मां भगवती की चल रही पूजा अर्चना संपन्न हो गई। इसके बाद नगर में शोभायात्रा निकालकर मखदूमपुर गंगा में मां की मूर्ति विसर्जित की गई।
उल्लेखनीय है कि प्रथम नवरात्र को मोहल्ला हीरालाल में मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना की गई थी। प्रत्येक दिन पूजा अर्चना की गई। मंगलवार को विसर्जन से पूर्व भक्तों ने मां दुर्गा की आरती के पश्चात छप्पन भोग लगाया गया। मोहल्ला हीरालाल से मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली गई। शुभारंभ आरयू पब्लिक स्कूल के सामने से हुआ। शोभायात्रा में मां दुर्गा के गीत पर डीजे पर बच्चों और महिलाओं ने जमकर डांस किया। पार्थ गौतम और दीपू पालीवाल ने भगवान शिव और मां काली के रूप में झांकियां प्रस्तुत की। राजवंशी धर्मशाला से डेरे वाला पुल, दयानंद बाजार, सुभाष बाजार, चौड़ा कुआं, थाना तिराहा से तहसील रोड होती हुई मखदूमपुर रोड पर संपन्न हुई। जगदीश गौतम, आदित्य गोयल, कृष्णमोहन पालीवाल, रवींद्र मोहन, निखिल गोयल, अमरीश गोला आदि का योगदान। वहीं मवाना शुगर वर्क्स की डी ब्लाक कालोनी में 33वां माता रानी का जागरण हुआ। संजय कुमार व उनकी पत्नी ने शुरूआत की। 6 अक्तूबर को विशाल जागरण हुआ। मंगलवार को शोभायात्रा निकालकर कूड़ी की झाल नहर में विसर्जन किया। ओमप्रकाश पालीवाल, प्रवीन शर्मा मौजूद रहे।
शोभायात्रा निकाली
हस्तिनापुर/जानी। नवरात्र पर नौ दिन तक मां दुर्गा का गुणगान करने के बाद मंगलवार को विदा किया गया। पांडव टीले पर मौजूद जयंती माता मंदिर से विसर्जन यात्रा निकाली गई। मंगलवार को मखदुमपुर गंगा घाट फतेहपुर गंगा घाट मनोहरपुर गंगा घाट आदि मूर्ति का विसर्जन किया गया। जयंती माता मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष सुदेश कुमार उर्फ पप्पू गुर्जर, रामपाल सिंह, पं. मुकेश शांडिल्य आदि मौजूद रहे। वहीं जानी के ढिंडाला में दुर्गा मंदिर पर दशहरा पर्व का आयोजन हुआ। उद्घाटन सिवालखास विधायक जितेंद्र सतवाई ने किया। दीपक राणा, जानी ब्लाक प्रमुख अनिल चौधरी, युवा भाजपा नेता अर्जुन ढिंडाला, भूमि विकास बैंक चैयरमैन सुभाष डालमपुर आदि मौजूद रहे। वहीं, क्षेत्र के गांवों से श्रद्धालु मां दुर्गा की मूर्ति को लेकर गंगनहर पहुंचे और विसर्जन किया।