{"_id":"615382538ebc3eab7d3835e4","slug":"the-lovers-who-ran-away-from-mawana-said-in-the-police-station-that-they-will-not-meet-again-meerut-news-mrt5583427115","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से भागे प्रेमी युगल को परिजनों ने बस अड्डे पर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से भागे प्रेमी युगल को परिजनों ने बस अड्डे पर दबोचा
विज्ञापन
मवाना से भागे प्रेमी युगल ने थाने में कहा फिर नहीं मिलेंगे
मेरठ। घर से भागे प्रेमी युगल के बस अड्डे पर पकड़े जाने के बाद बखेड़ा हो गया। युवती के परिजनों ने युवक की पिटाई की तो भीड़ लग गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। बाद में प्रेमिका के परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। थाने में युगल ने कहा कि वह फिर नहीं मिलेंगे।
मवाना थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक का दूसरे मोहल्ले में रहने वाली युवती के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। मंगलवार सुबह दोनों मौका पाकर घर से भाग निकले। परिजनों ने दोनों को भैसाली बस अड्डे पर पकड़ लिया। युवती के परिजनों ने युवक की पिटाई की। लोगों की भीड़ जमा हो गई, तभी सदर बाजार पुलिस भी पहुंच गई और हंगामा शांत कराया।
युवती के परिजनों ने बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया, लेकिन युवती ने युवक के पक्ष में बयान दे दिए। पुलिस दोनों को थाने लेकर पहुंची। थाने में कई घंटे तक हंगामा होता रहा। बाद में युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ कार्रवाई से इनकार कर दिया। तय हुआ कि युवक अपने मोबाइल फोन से युवती का नंबर, फोटो और वीडियो डिलीट कर देगा और दोबारा उससे नहीं मिलेगा। पुलिस ने युवक को समझाया और फिर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। परिजन बेटी को साथ लेकर लौट गए। इंस्पेक्टर सदर बाजार ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है।