{"_id":"690e6307345735a19209033b","slug":"the-lovers-expressed-their-fear-of-murder-to-their-families-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1022509-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: प्रेमी युगल ने परिजनों से जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: प्रेमी युगल ने परिजनों से जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
मेरठ। थाना टीपीनगर क्षेत्र के एक कॉलोनीनिवासी युवती ने एसएसपी कार्यालय पर जाकर दिए प्रार्थना में आरोप लगाया कि उसके परिवार वाले उसकी शादी नशेड़ी व्यक्ति से जबरन कराने चाहते हैं। परिवार वालों से परेशान होकर युवती ने अपने प्रेमी संग जाकर नौ अक्तूबर को मवाना स्थित शिव मंदिर में विवाह कर लिया। आरोप लगाया कि परिजन दोनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। अपनी जान खतरा बताते हुए शुक्रवार को प्रेमी युगल ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की मांग की। एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रेमी युगल को सुरक्षा का आश्वासन देकर टीपीनगर पुलिस को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन