फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The lover who came to meet his girlfriend got his Nikah done

Meerut News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी का पढ़वाया निकाह

Wed, 03 Dec 2025 09:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 09:53 PM IST
विज्ञापन
The lover who came to meet his girlfriend got his Nikah done
देर रात युवक दुल्हन साथ लेकर अपने गांव लौटा
विज्ञापन

युवती के घर में घुसे युवक को ग्रामीणों ने दबोच लिया था
संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़ (मेरठ)। गांव इकला रसूलपुर में मंगलवार को प्रेमिका से मिलने उसके घर पर आए प्रेमी को ग्रामीणों ने दबोच लिया था। देर रात युवक और युवती के परिजनों के बीच सहमति बनने पर उनका निकाह पढ़ाया गया। युवती के परिजनों ने दोनों को नकदी देकर विदा किया।
मंगलवार की शाम मवाना के मोहल्ला गाढ़ा चौक निवासी अलफाज अपने तीन साथियों के साथ अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव इकला रसूलपुर आया था। उस समय प्रेमिका के परिवार के लोग मेरठ में आंखों का उपचार कराने के लिए गए हुए थे। ग्रामीणों ने बताया कि प्रेमी को घर में घुसते देख उन्हें कुछ शक हुआ। इसके बाद युवक को घर के अंदर ही दबोच लिया गया था। जबकि उसके अन्य तीन साथी चकमा देकर मौके से भाग निकले थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रेमी अलफाज से जानकारी लेने के बाद कॉल कर उसके परिजनों को सूचना दी थी। मंगलवार देर रात युवक के परिजन गांव इकला रसूलपुर पहुंचे। इस दौरान युवती के परिजन भी मेरठ से घर लौट आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने युवक और युवती का निकाह पढ़ाने के लिए कहा लेकिन युवक के पक्ष के लोगों ने मामले से पल्ला झाड़ने की कोशिश की। इस पर युवती के परिजन व ग्रामीण निकाह पढ़ाने की बात पर अड़ गए।
काफी देर तक दोनों पक्षों में गहमागहमी और विचार-विमर्श के बाद आपसी समझौता हो गया। इसके बाद गांव में ही युवक और युवती के परिजनों व गणमान्य लोगों की मौजूदगी में मौलाना ने इन दोनों का निकाह पढ़ा और शादी की रस्में पूरी की गईं। परिजनों ने दुल्हन की विदाई के समय दूल्हे को नकदी दी।


ग्राम प्रधान के पति शरीफ ने बताया कि लड़का पक्ष निकाह के लिए राजी नहीं था। वह निकाह के लिए कुछ समय की मांग कर रहे थे लेकिन लड़की के पक्ष ने समय देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद देर रात दोनों पक्षों में आपसी सहमति बनने पर गणमान्य लोगों की मौजूदगी में निकाह पढ़ा गया। दूल्हा-दुल्हन को विदा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed