{"_id":"59f991a44f1c1b78548ba3cf","slug":"the-lover-of-tantrikas-came-in-for-the-sake-of-marrying-girlfriend-lose-4-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांत्रिकों के झांसे में आया आशिक, गंवाए 4 लाख, प्रेमिका से करनी थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तांत्रिकों के झांसे में आया आशिक, गंवाए 4 लाख, प्रेमिका से करनी थी शादी
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Wed, 01 Nov 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी-प्रेमिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में एक युवक को प्रेमिका तो मिली नहीं, उल्टे लिसाड़ी गेट के दो तांत्रिकों के झांसे में आकर चार लाख रुपये गंवा दिए। पीड़ित ने पिलोखड़ी चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गांव फिरोजपुर थाना भोपा मुजफ्फरनगर निवासी मोनू पुत्र रामचंद्र कुछ माह पहले मेरठ आया था। युवक ने एक युवती का विज्ञापन में फोटो देखा था। जिसके बाद उसकी युवती से फोन पर बातें होने लगीं। लेकिन बाद में युवती ने युवक से शादी करने से इंकार कर दिया। इस बीच युवक रसीदनगर निवासी दो तांत्रिकों के संपर्क में आया। तांत्रिकों ने उसे झांसे में लेकर कहा कि वे ऐसी तांत्रिक क्रिया करेंगे कि युवती खुद शादी के लिए फोन करेगी।
विज्ञापन
तांत्रिक युवक को बुलाकर कई-कई घंटे तक कमरे में बैठाते। तांत्रिक क्रिया के नाम पर युवक से करीब चार लाख रुपये भी हड़प लिए गए। इसके बाद तांत्रिकों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पिलोखड़ी पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, तो वे फरार मिले। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट राशिद अली के अनुसार जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
क्लास में घुसकर सीनियर छात्र को पीटा
मुंडाली थाना क्षेत्र के जिसौरा गांव निवासी एक छात्र मवाना रोड स्थित एक कॉलेज में पढ़ता है। छात्र के मुताबिक मंगलवार सुबह वह क्लास में था। इस दौरान एक जूनियर छात्र अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और क्लास में घुसकर उसके साथ मारपीट की। ये देख छात्रों की भीड़ लगी तो आरोप तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक दर्जन युवकों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। एसओ आशुतोष कुमार सिंह का कहना है कि छात्रों के बीच पुराना विवाद चल रहा है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/