Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The life of Mother Mary conveys a message of faith, dedication, and sacrifice.

Meerut News: विश्वास, समर्पण और त्याग का संदेश देता है माता मरियम का जीवन

Sun, 15 Nov 2026 07:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
The life of Mother Mary conveys a message of faith, dedication, and sacrifice.
सरधना।  ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में माता मरियम महोत्सव संपन्न होने के बाद पहले रविवार को प्र
- महोत्सव के बाद भी चर्च में उमड़ रहे श्रद्धालु, विशेष प्रार्थना सभा में लिया हिस्सा
विज्ञापन

- दूरदराज से पहुंचे अनुयायी, फादर मार्टिन रावत और वलेरियन पिंटो ने दिया प्रेम, शांति और सेवा का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में माता मरियम महोत्सव संपन्न होने के बाद पहले रविवार को भी श्रद्धालुओं की आस्था का सिलसिला जारी रहा। रविवार को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और आसपास के क्षेत्रों सहित दूरदराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु चर्च पहुंचे। यहां उन्होंने प्रभु यीशु और माता मरियम के दर्शन कर विशेष प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। चर्च परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।

इस दौरान आयोजित प्रार्थना सभा में फादर मार्टिन रावत और फादर वलेरियन पिंटो ने धार्मिक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु का जीवन प्रेम, क्षमा, करुणा और मानव सेवा की प्रेरणा देता है। मनुष्य को अपने जीवन में दूसरों के प्रति दया, सद्भाव और सहयोग की भावना रखनी चाहिए। माता मरियम का जीवन भी विश्वास, समर्पण और त्याग का संदेश देता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपने परिवार और समाज में प्रेम, शांति तथा भाईचारे को बढ़ावा देने का आह्वान किया। फादरों ने कहा कि धार्मिक आस्था का वास्तविक उद्देश्य मानवता की सेवा करना और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना है। प्रार्थना सभा के दौरान श्रद्धालुओं ने विश्व में शांति, परिवारों की खुशहाली और सभी के कल्याण की कामना की। माता मरियम महोत्सव के समापन के बाद भी चर्च में श्रद्धालुओं का पहुंचना इस ऐतिहासिक धार्मिक स्थल के प्रति लोगों की गहरी आस्था को दर्शाता है। दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने चर्च परिसर में समय बिताया और प्रार्थना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed