फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The leaders who reached Hurranangala expressed their condolences

हुर्रनंगला पहुंचे नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की

Sun, 13 Jul 2025 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 13 Jul 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
The leaders who reached Hurranangala expressed their condolences
नगीना। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की माता के निधन के बाद शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचने वाले नेताओं का सिलसिला लगातार आठवें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह गांव हुर्रनंगला से लखनऊ चले गए थे। शनिवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य, पश्चिम बंगाल से भाजपा सांसद ज्योतिमय सिंह महतो, सहारनपुर से भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र सैनी, चांदपुर की पूर्व विधायक कमलेश सैनी, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अंकुर राणा आदि ने ग्राम हुर्र नंगला पहुंचकर संगठन मंत्री के भाई यशपाल सिंह से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान उर्फ बॉबी, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि, राजीव अग्रवाल, भाजपा नेता सीपी सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष नीरज बिश्नोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आगामी 15 जुलाई को भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के अपने निजी हेलीकॉप्टर द्वारा ग्राम हुर्रनंगला में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के आवास पर पहुंचने का कार्यक्रम भी आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed