{"_id":"5df155538ebc3e87cb39bb8f","slug":"the-leaders-not-set-mind-for-hastinapur-mawana-news-mrt458289836","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्तिनापुर की ओर राजनेताओं ने नहीं दिया ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्तिनापुर की ओर राजनेताओं ने नहीं दिया ध्यान
विज्ञापन
मवाना। श्री हस्तिनापुर पिंजरापोल गोशाला में बुधवार को पशुधन विकास मंत्री पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिस हस्तिनापुर की वजह से भगवान कृष्ण की महत्ता में और चार चांद लगे। वह मथुरा वृंदावन से अधिक प्रसिद्ध होना चाहिए था। पर राजनेताओं ने यहां ध्यान नहीं दिया। मुख्यमंत्री योगी का पर्यटन स्थल बनाने की ओर विशेष ध्यान है।
पशुधन विकास मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने गौशाला की भूमि तथा वहां पाले जा रहे गोवंशों को देखा। गोशाला के उप सभापति मुकेश गुप्ता ने मंत्री को बताया कि गोशाला 1945 से स्थापित है। मंत्री ने कहा कि सनातन धर्म और पुराणों में इस क्षेत्र का बहुत अधिक महत्व है। इसे अधिक प्रसिद्ध होना चाहिए था। परंतु यहां राजनेताओं ने ध्यान नहीं दिया। अब प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर्यटन स्थल के रुप में बनाने पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां बदल रहीं है। अब परिवार के लोग होटल में खाना खाते हैं। पहले घर की पहली रोटी गाय के नाम की होती थी। अब गोवंशों का पालन मुश्किल होता जा रहा है। बताया कि सीएम को गौशाला दिखाई तो गौशाला के लिए पांच करोड़ रुपया दिया। कहा कि पहली सरकारों को गोवध से फुर्सत नहीं थी। लेकिन वर्तमान में गोवंशों को बचाया ही नहीं जा रहा है उसको समुचित सुविधा भी दी जा रहीं हैं। इस दौरान उपसभापति मूलचंद गुप्ता, प्रांत कार्यवाह फूल सिंह, विभाग कार्यवाह, अशोक कुमार, जिला प्रचारक ललित शंकर, सह संचालक जयप्रकाश गुप्ता, कपिल कुमार शर्मा, आजाद बंसल, पूर्व एमएलसी जगत सिंह, पूर्व प्रबंधक अतुल वर्मा, एएस इंटर कालेज के प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी, कृषक इंटर कालेज के प्रबंधक अजय सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष गोविंद गुप्ता, सभासद हिमांशु जैन, दिव्यांशु रस्तोगी, दीपक धमीजा, सभासद संजय कुमार, सभासद दीन मोहम्मद, संजय शर्मा व सौरभ शर्मा आदि मौजूद रहे।
जल्द पूरी कराई जाएगी चार दीवारी
मवाना। मंत्री लक्ष्मीनारायण ने गोशाला कमेटी द्वारा चार दीवारी कराए जाने की मांग पर आश्वासन दिया कि इसको शीघ्र ही पूरा करा दिया जाएगा। कहा कि चारा खरीदने के लिए अप्रैल के बाद धन सीधे गोशालाओं को रिलीज किया जाएगा। ताकि समय से सालभर का चारा खरीदा जा सके।
विज्ञापन
गोशाला में एक साधु रखा जाना चाहिए
मंत्री लक्ष्मीनारायण ने लोगों को नसीहत भी दी कि गाय की रक्षा की भावना पैसे से नहीं आ सकती है। भावना और श्रद्धा से ही यह काम हो सकता है। नौकर तो नौकरी की तरह ही काम करेगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि मथुरा वृंदावन में एक एक साधु दो सौ से तीन सौ गायों तक पालन केवल श्रद्धा भाव से ही कर लेता है। बिना समाज के सहयोग के यह संभव नहीं है। कहा कि समारोह में दोनों पक्षों से गोशालों के लिए दान निकालने की परंपरा यहां भी शुरू होनी चाहिए। विदेशों में 50 लीटर दूध देने वाली गाय को मां का दर्ज नहीं है। यहां चाहे दूध ना दे, उसे गोमाता ही माना जाता है। कहा कि गोमाता की सेवा के लिए गोशालाओं में एक साधु रखा जाना चाहिए। इससे पूरे सेवाभाव से गायों की सेवा होगी। वहीं, सीवीओ, पशु चिकित्सक से कहा कि प्रत्येक गाय के इलाज का प्रबंध होना चाहिए।