फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The leader's son was a molester, so no action was taken

नेता का बेटा था छेड़छाड़ करने वाला, इसलिए नहीं की कार्रवाई

Mon, 22 Nov 2021 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
The leader's son was a molester, so no action was taken
नेता का बेटा था छेड़छाड़ करने वाला, इसलिए नहीं की कार्रवाई
विज्ञापन

सरधना। नगर के संत जोजफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में रविवार को नाटक का मंचन किया गया। मतदाता जागरूकता दिवस भी मनाया गया। वहीं छात्राओं ने तख्तियां लेकर जागरूकता रैली निकाली।
मतदाता जागरूकता रैली को कॉलेज की प्राचार्या सिस्टर क्रिस्टीना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए कालेज में ही आकर संपन्न हुई। तहसीलदार सरधना नटवर सिंह की उपस्थिति में छात्राओं ने मतदाता जागरूकता को लेकर नाटक का मंचन किया। नाटक में दिखाया गया कि एक महिला ने पुलिस से छेड़छाड़ की शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। बड़े नेताजी के पास गए तो उन्होंने भी सुनवाई नहीं की, क्योंकि छेड़छाड़ करने वाला उनका ही बेटा था। अंत में छात्राओं ने तय किया कि अच्छे प्रत्याशी को ही वोट देंगे। मिस एंजलीना ने नाटक का निर्देशन किया। मंचन करने वाली छात्राओं में आभा, कशिश, फरजाना, इरमनाज, गुलफशा, रिंकू, रीबा, आकांक्षा, अरशी, सना, अदीबा, प्राची, वंशिका, वर्तिका, लुबना, मरियम आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन

इस मौके पर राजस्व निरीक्षक अशोक सोम ने नई वोट बनवाने, मृतकों का नाम मतदाता सूची से कटवाने के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन डा. अंजलि मित्तल ने किया। इस मौके पर डा. महेश पालीवाल, डा. सारिका आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed