फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The last sound of crying came near the intersection, dogs were dancing on the dead body.

Meerut News: चौराहे के पास आखिरी बार आई रोने की आवाज, शव को नाेच रहे थे कुत्ते

Thu, 18 Jul 2024 06:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 18 Jul 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
The last sound of crying came near the intersection, dogs were dancing on the dead body.
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव में मामा की शादी में आई सवा दो साल की मासूस दो बार रोने-चीखने के बाद खामोश हो गई थी। चौराहे से पहले आखिरी बार उसके रोने की आवाज रात को तीन बजे एक महिला ने सुनी थी। उसने बच्ची को पैदल जाते देखा था। बच्ची की आवाज आखिरी बार उसी चौराहे तक सुनाई दी जहां से जंगल वाला रास्ता जाता है। सुबह को जयभीमनगर की एक महिला और उसके पति ने बच्ची के शव को कुत्तों द्वारा नोचते हुए भी देखा था। वहीं, पुलिस की जांच में अब तक नामजद आरोपी शक के दायरे से बाहर हैं। इन तमाम बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव की 65 वर्षीय ओमवती पत्नी केहर सिंह का घर बच्ची जहां सो रही थी वहां से 50 मीटर की दूरी पर है। ओमवती ने पुलिस को बयान दिया है कि रात को तीन बजे जब शौच के लिए उठी तो उसने बाहर बच्ची के रोने की आवाज सुनी। बच्ची को अकेले पैदल जाते देखा। चौराहे के पास पहुंचने पर बच्ची खामोश हो गई। ओमवती ने समझा की शादी में आए बच्ची के परिवार वाले ले गए होंगे। इसके बाद उसे कुछ नहीं पता। वहीं, पुलिस कई बिंदु पर जांच कर रही है। अगर दुष्कर्म नहीं हुआ तो फिर हत्या का मोटिव क्या है। अगर तंत्रमंत्र के लिए हत्या होती तो बच्ची के फ्रॉक को इस तरह से नहीं फाड़ा जाता। शव बीच रास्ते में मिला, अगर हत्या होती तो कातिल तीन फीट दूरी पर काली नदी के पानी से बने तालाब में शव को फेंक देता ताकि किसी को पता भी नहीं चले।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं, घाव के निशान जानवर के नोचे जाने जैसे
बच्ची के शव का तीन डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के दौरान पोस्टमार्टम कराया गया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। बच्ची के शरीर पर मिले घाव जानवर की तरह नोचे जाने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला और उसके पति ने देखा कुत्ते नोच रहे थे शव
एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि जयभीमनगर की एक महिला और उसके पति ने बताया है कि वह सुबह को उस रास्ते से निकल रहे थे। उन्होंने कुत्तों को बच्ची का शव नोचते देखा था। जहां शव मिला उसके पास लोग बच्चों को दफना देते हैं, ऐसे में उन दोनों ने सोचा कि शायद कुत्तों ने शव कब्र में निकाल लिया है।

मामा की शादी में आई थी सवा दो साल की मासूम
लोहियानगर थाना क्षेत्र की कॉलोनी निवासी युवक की बरात भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव में आई थी। रात को शादी की रस्में हो रही थीं। शादी में दूल्हे की गाजियाबाद निवासी बहन-बहनोई सवा दो साल की बेटी और छह साल के बेटे के साथ आए थे। फेरों के समय परिवार के सभी लोग मकान की दूसरी मंजिल पर चले गए। दोनों बच्चों को घर के बाहर सड़क किनारे तख्त पर सुला दिया। रात दो बजे लोग नीचे आए तो देखा बच्ची तख्त पर नहीं थी। बच्ची की तलाश की लेकिन पता नहीं चला। सुबह पांच बजे के करीब जयभीमनगर की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर लोगों ने बच्ची का शव देखा तो परिजनों और पुलिस को जानकारी हुई। बच्ची के शरीर पर जगह-जगह घाव के निशान थे। इस मामले में बच्ची के मामा ने शिवकुमार, आसिफ और अरुण के खिलाफ अपहरण कर दुष्कर्म करने के बाद हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रात में ही रास्ते पर आगे चले जाते तो शायद जिंदा मिल जाती बेटी
बच्ची के गाजियाबाद स्थित घर में कोहराम मचा हुआ है। बेटी को याद करके मां-पिता, दादा-दादी का बुरा हाल है। बच्ची के पिता ने बताया कि पत्नी की हालत बिगड़ी हुई है। सुबह से तीन बार डॉक्टर को बुला चुके हैं। भर्राए गले से पिता बताते हैं कि जिस रास्ते पर बेटी का शव मिला उस पर वह गांव के बाहर मंदिर तक गए थे। उसके बाद जंगल था। उन्हें लगा कि आगे कहां होगी। सुबह को पांच बजे उससे एक किलोमीटर दूर शव मिला। रात में ही चले जाते तो शायद बेटी जिंदा मिल जाती, इसके बाद वे रोने लगते हैं।

10 मिनट में गायब हो गई बच्ची, मिले इंसाफ
पिता ने बताया कि वह बच्ची को तख्त पर लिटाकर ऊपर फेरों में गए थे। 10 मिनट बाद देखा तो बच्ची गायब थी। पहले घर में देखा फिर गांव में तलाश की। 15-20 लोगों के साथ गांव की गालियों में ढूंढा। गांव के दूसरे रास्ते पर भी गए। पिता कहते हैं कि एक पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। दूसरी रिपोर्ट पुलिस ने बाद में देने के लिए कहा है। वे बताते हैं कि पुलिस ने बताया कि बच्ची के साथ कुछ गलत नहीं हुआ। हम इस बात को मान रहे हैं, लेकिन उसकी हत्या तो हुई है। मेरी बच्ची को इंसाफ मिलना चाहिए, उस बेचारी का क्या कसूर था तो इतनी बेरहमी से मार डाला।
हमारा जिनसे विवाद हुआ उन्हीं पर शक
बच्ची के पिता ने बताया कि चढ़त के दौरान एक युवक दूल्हे की नोटों की जयमाला तोड़कर भाग रहा था। बरात के लोगों ने उसे पकड़कर पीट दिया था। इसी बीच वहां पर शिवकुमार, आसिफ और अरुण आ गए। वो तीनों कहने लगे कि इसको क्यों मार रहे हो। इसी बात पर उनसे कहासुनी हो गई थी। मेरी पत्नी और बेटी उस समय वहीं थे। उन तीनों ने पूछा था कि ये कौन हैं तो उनको बताया था कि दूल्हे की बहन है। ऐसे में उन्होंने ही रात को बेटी का अपहरण करके मार दिया।

-- वर्जन -
बच्ची को रात तीन बजे गांव की एक महिला ने रोते हुए पैदल जाते देखा था। सुबह को जयभीमनगर की एक महिला और उसके पति ने शव को कुत्तों द्वारा नोचते हुए देखा है। सीसीटीवी में गांव में नजर आ रहे वाहनों के बारे में जानकारी कर ली गई है। तीनों नामजद आरोपियों से भी पूछताछ जारी है। बच्ची खुद तख्त से चौराहे तक गई है, ये महिला के देखे जाने से साफ हो रहा है। कुत्तों द्वारा नोचे जाने से घावों की बात भी साफ है। बच्ची उससे आगे कैसे गई, कोई जानवर लेकर गया या व्यक्ति। इसको लेकर जांच चल रही है।
कमलेश बहादुर, एसपी देहात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed