फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The lamp is lit brightly, Rama Aarti has begun...

जगमग जगमग जोत जली है, राम आरती होने लगी...

Tue, 24 Jun 2025 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
The lamp is lit brightly, Rama Aarti has begun...
मेरठ। सबके राम शीर्षक के साथ नौचंदी मेले के पटेल मंडप में लोक गायिका नीता गुप्ता ने कुछ घंटों में रामायण की अनूठी गायन प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने केवट की नाव, अहिल्या उद्धार, अशोक वाटिका के प्रसंगों को बेहतरीन ढंग से प्रस्तुत किया। इन्हें सुनकर श्रोता भावुक हो गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डिजिटल बैकग्राउंड के साथ जगमग जगमग जोत जली है, राम आरती होने लगी है, भक्ति का दीपक प्रेम की बाती, आरती करें दिन और राती...जैसी प्रस्तुतियां कमाल की रहीं। इस दौरान राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, सांसद राजकुमार सांगवान, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, आलोक सिसोदिया और कमल दत्त शर्मा ने दीपक के साथ आरती की।
विज्ञापन

इससे पहले गायन प्रस्तुतियों का शुभारंभ श्रीरामलला के जन्म वाले प्रसंग से हुआ। अवधपुरी में बाजे बधाई और जन्म लियो चारों भाई आदि गीतों ने सभी का मन मोह लिया। इस दौरान कलाकारों ने केवट प्रसंग को बहुत ही सुंदर ढंग से पेश किया। वहीं, सीता हरण और शबरी का प्रसंग सभी के लिए भावुक करने वाला रहा। कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी, डीके शर्मा, राखी त्यागी, नासिर सैफी, नरेंद्र राष्ट्रवादी, राकेश गौड़, अंकुर गोयल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed