फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the lakhnow team inspection the cow shelters

लखनऊ से आई टीम ने गोआश्रय केंद्र का निरीक्षण किया

Thu, 24 Oct 2019 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
the lakhnow team inspection the cow shelters
गौ आश्रय केन्द्र माछरा पर निरीक्षण को पहुंची लखनऊ से आई टीम - फोटो : KITHOR
लखनऊ से आई टीम ने गोआश्रय केंद्र का निरीक्षण किया
विज्ञापन

माछरा। अस्थायी गोआश्रय केंद्र का लखनऊ से आई टीम ने बिंदुवार निरीक्षण किया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माछरा के पुराने पीएचसी भवन में अस्थायी गोआश्रय केंद्र संचालित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लखनऊ से आई टीम ने गोआश्रय केंद्र पहुंचकर बिंदुवार निरीक्षण किया। यहां पशुुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. पीके पंवार, सीएमओ आरके सिंह, डॉ. एके सिंह, डॉ. संदीप शर्मा, एडीओ शशि शर्मा, एडीओ अमित कुमार एवं कासमपुर के ग्राम प्रधान शिवराज भाटी आदि उपस्थित रहे। बताया कि गोआश्रय केंद्र में छोटे-बडे़ कुल 48 पशु थे। जिनमें से 19 पशुओं को बहलोलपुर, कासमपुर, माछरा आदि गांवों के किसानों को पालन-पोषण के लिए सुपुर्दगी में दिया है। गोआश्रय में 29 पशु मौजूद हैं। संयुक्त निदेशक पशुपालन डॉ. पीके पंवार ने सभी अभिलेखों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गोआश्रय केंद्रों को स्वावलंबी बनाने पर विशेष ध्यान दें। गोआश्रय केंद्र आपसी सहयोग से बेहतर स्थिति में आ सकते हैं। यदि कोई ग्रामीण गोआश्रय के पशुओं के लिए सेवादान द्वारा चौकर तथा कुछ धनराशि दें। उसका भी एक रजिस्टर बनाया जाए और जहां पर टिन शेड में गोवंश रहता है। सर्दी से बचाव के लिए टिन शेड के चारों ओर तिरपाल बांधी जाए। जिससे गोवंश का बचाव किया जा सके। इन पशुओं का समय-समय पर डॉक्टरी परीक्षण किया जाए। वहीं, बीमार पशु को दवा दी जाए।

गोआश्रय के संचालक कासमपुर के ग्राम प्रधान शिवराज भाटी ने कहा कि 30 रुपये प्रति पशु प्रतिदिन के हिसाब से कम हैं। इस राशि को बढ़ाया जाए। पशुओं की देखरेख के लिए मजदूर रखे गए हैं। उनका मानदेय देना पड़ता है। संयुक्त निदेशक पीके पंवार ने कहा कि यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा ही संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed