फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The king was angry with the scolding of the Imam and wanted to take revenge.

Meerut News: इमाम के डांटने से खफा था सरताज, बदला लेने की फिराक में था

Mon, 07 Oct 2024 05:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
The king was angry with the scolding of the Imam and wanted to take revenge.
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र की मस्जिद में इमाम को गोली मारने वाला सरताज बदमिजाज किस्म का है। वह पहले भी मस्जिद में कई लोगों से बदसलूकी कर चुका है। उसकी हरकतों से तंग आकर दो महीने पहले इमाम नईम ने उसे मस्जिद में नमाज के लिए आने से मना किया था। इससे वह खफा हो गया था। तभी से इमाम से बदला लेने की फिराक में था।
विज्ञापन

सरताज की हरकतों से परेशान परिवार ने भी उसे घर से निकाल दिया था। वह रिहान गार्डन में किराए के मकान में रहता है और कपड़े की फेरी लगाता है। करीब दो माह पहले मस्जिद में एक बुजुर्ग ने उसकी टोपी ठीक की थी। उसने टोपी गलत तरीके से पहन रखी थी। इस पर सरताज की बुजुर्ग से कहासुनी हो गई थी। उसने बुजुर्ग को जोरदार घूंसा मार दिया था। इसके बाद इमाम ने सरताज को डांट दिया था। मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए मना कर दिया। इसके बाद भी सरताज की हरकतें बंद नहीं हुई। उसने लोगों से बदसलूकी करना जारी रखा। इसके अलावा यह बात भी सामने आ रही है कि सरताज के घर का कोई सदस्य बीमार है। वह मौलाना से झाड़-फूंक करवाता है, लेकिन ठीक होने के बजाय उसकी तबीयत बिगड़ती जा रही थी। इस बात से भी वह इमाम से नाराज बताया जा रहा है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि इमाम अभी अस्पताल में भर्ती हैं, अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। सरताज से भी पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही घटना की वजह सामने आएगी।
विज्ञापन


लिसाड़ी गेट क्षेत्र के अपराधी बेलगाम
लिसाड़ी गेट अपराध बेलगाम हो रहा है, यहां बदमाश पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। पुलिस कर्मियों की कार्य शैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शनिवार को ही एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने समर गार्डन चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल वीरेश कुमार और दिनेश कुमार लाइन हाजिर किया था। इन दोनों पर क्षेत्र में रहने वाले आपराधिक प्रवृति के लोगों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप था। इसके चलते यहां के अपराधी अन्य थाना क्षेत्रों में घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। लोहियानगर में धागा कारोबारी और विधायक रफीक अंसारी के रिश्तेदार शादाब अंसारी के यहां डकैती डालने वाले लिसाड़ी गेट क्षेत्र के ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजीपुर थाने पहुंचा आरोपी, बोला- मैंने इमाम को गोली मारी दी है
इमाम नईम को गोली मारने के बाद आरोपी सरताज दिल्ली के गाजीपुर थाने पहुंच गया। जहां उसने पुलिस कहा उसने मेरठ में इमाम को गोली मारकर आया। पुलिस ने आरोपी पकड़ा लिया। मेरठ पुलिस ने संपर्क किया, जिसके बाद लिसाड़ीगेट थाने की टीम आरोपी दिल्ली लेने रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed