फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Kashmir Files Bollywood news: All shows of The Kashmir Files in Meerut are housefull

उमड़े दर्शक: मेरठ में 'द कश्मीर फाइल्स' के सभी शो हाउसफुल, तीन दिन में 7 शो बढ़ाकर किए 17

Mon, 14 Mar 2022 04:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 14 Mar 2022 04:18 PM IST
विज्ञापन
The Kashmir Files Bollywood news: All shows of The Kashmir Files in Meerut are housefull
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : इंस्टाग्राम
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस में हिट हो गई। फिल्म दर्शकों को खासी पसंद आ रही है। शुक्रवार को फिल्म रिलीज हुई। मल्टीप्लेक्स में फिल्म के सात शो चलाए जा रहे थे। दर्शकों द्वारा फिल्म को पसंद किए जाने के कारण पीवीएस, वेब और एनवाई सिनेमा ने शो की संख्या बढ़ाकर 17 कर दी है।
विज्ञापन


विवेक अग्निहोत्री की वर्ष 2019 में रिलीज हुई फिल्म द ताशकंद फाइल्स भी बॉक्स ऑफिस में हिट हुई। इस फिल्म को दो नेशनल अवार्ड भी मिले। अब रिलीज हुई फिल्म द कश्मीर फाइल्स में उन्होंने 90 के दशक में कश्मीर में हुए कश्मीरी पंडितों और हिंदुओं के नरसंहार और पलायन की कहानी को दर्शाया है। फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती जैसे मंझे हुए कलाकार हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एनकाउंटर का खौफ: हाथ जोड़कर मां के साथ थाने पहुंचे शराब तस्कर चार भाई, अपराध से की तौबा

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ फिल्म में पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार भी नजर आते हैं। फिल्म की कहानी कश्मीर के एक टीचर पुष्कर नाथ पंडित -अनुपम खेर- की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है। कृष्णा - दर्शन कुमार- दिल्ली से कश्मीर आता है। अपने दादा के दोस्त ब्रह्मा दत्त - मिथुन चक्रवर्ती के यहां ठहरता है। इसके बाद फिल्म फ्लैश बैक में चली जाती है। 1990 से पहले कश्मीर कैसा था। 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों को मिलने वाली धमकियों और अपना घर छोड़कर जाने वाली उनकी पीड़ा दायक कहानी को दर्शाया जाता है। 


शॉप्रिक्स वेब सिनेमा के मैनेजर संजीव ने बताया कि शहर में मूवी को खासा पसंद किया जा रहा है। शो भी बढ़ाए गए हैं। पीवीएस स्थित आइनोक्स के मैनेजर मनोज मिश्रा ने बताया कि मूवी के रोज शो बढ़ाए जा रहे हैं। शुक्रवार को 2 शो, रविवार को 4 शो और सोमवार से 7 शो चलाए जाएंगे।
 

अमरनाथ यात्री सेवा समिति करेगी टिकट वितरणअमरनाथ यात्री सेवा समिति के द्वारा शॉपरिक्स स्थित वेव सिनेमा में 14 मार्च को रात्रि 7:40 के शो में द कश्मीर फाइल्स की 60 टिकट वितरित की जाएंगी। प्रधान महेश मित्तल और महामंत्री विशाल गर्ग ने बताया कि कश्मीर में हुई सत्य घटना को सभी को जानना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed