फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the joint commissioner get servey

संयुक्त गन्ना आयुक्त ने किया निरीक्षण

Sun, 18 Aug 2019 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
the joint commissioner get servey
मेरठ-अख्तियारपुर गांव में गोष्ठी में किसानों की समस्या सुनते संयुक्त गन्ना आयुक्त डा. वीबी सिंह? - फोटो : LAWARD
संयुक्त गन्ना आयुक्त ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

मवाना। संयुक्त गन्ना आयुक्त डॉ. वीरेंद्र बहादुर सिंह ने समिति पहुंचकर चल रहे गन्ना सट्टा सर्वे मिलान का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चार सितंबर तक मिलान कार्य को पूरा कर किसानों को प्राथमिक कलेंडर जारी करने के निर्देश दिए। जिससे किसानों को यदि कोई समस्या हो तो समय रहते उसे दूरकरा सकें।
संयुक्त गन्ना आयुक्त डॉ. वीरेंद्र बहादुर सिंह गन्ना समिति पहुंचे। उन्होंने यहां पर चल रहे सट्टा सर्वे प्रदर्शन मिलान का निरीक्षण किया। उन्होंने मिलान करने में लगे कर्मचारियों से जानकारी ली तथा बाद में इनकी बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चार सितंबर तक मिलान का कार्य हर हाल में पूरा कर किसानों को प्राथमिक कलेंडर जारी कर दिया जाए। यदि कोई कमी रह जाती है तो किसान समय रहते इसको दूर करा सकें। गन्ना सट्टा सर्वे का मिलान कर किसानों को दिखाया भी जा रहा है। जिससे कोई कमी है तो उसको समय रहते पूरा किया जा सके। मिलान कार्य पूरा होने के बाद किसान मेला आयोजित किया जाएगा। इसके बाद आईटी सेल का भी निरीक्षण किया। इस बार पूरे प्रदेश में गन्ना पर्ची जारी करने के लिए एक ही साफ्टवेयर रहेंगे। जिसकी तैयारी समिति में चल रही है। गन्ना समिति सचिव प्रदीप शर्मा ने उनको आईटी सेल के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

संयुक्त गन्ना आयुक्त ने समिति परिसर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इमारत की मरम्मत तथा रंगाई-पुताई कराने के आदेश दिए। संयुक्त गन्ना आयुक्त ने गांव नंगला हरेरू में जाकर किसानों से जानकारी ली तथा गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन का मिलान किया। वहीं, किसानों से भी जानकारी की। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उनके साथ उप गन्ना मेरठ आयुक्त राजेश मिश्रा, डीसीओ डॉ. दुष्यंत कुमार, गन्ना समिति सचिव प्रदीप शर्मा, ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक, मवाना शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक प्रमोद बालियान, वीरेंद्र सिंह आदि साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed