फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The issue of flood, erosion, broken roads and compensation dominates the panchayat

पंचायत में बाढ़, कटान, टूटी सड़क और मुआवजे का मुद्दा छाया

Fri, 22 Aug 2025 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 22 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
The issue of flood, erosion, broken roads and compensation dominates the panchayat
बिजनौर में गन्ना समिति में भाकियू टिकैत की बैठक को संबो​धित करते जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान। संवाद - फोटो : mathura
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन की बृहस्पतिवार को गन्ना समिति प्रांगण में मासिक पंचायत में किसानों ने बाढ़ से फसल बर्बाद व नदियों के पानी हो रहे जमीन कटान, टूटी सड़कों का निर्माण, पुलिया बनवाने, बिलाई मिल से बकाया भुगतान दिलाने की मांग उठाई। भाकियू जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गंगा समेत अन्य नदियों के पानी से हो रही जमीन कटान रोकने, बाढ़ से बर्बाद फसलों का मुआवजा किसानों को शीघ्र दिलाया जाए। कहा कि बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में जलीलपुर, अफजलगढ़, रामगंगा बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में किसान, मजदूर के बच्चों को स्कूल भेजने व लाने के लिए वाहन की व्यवस्था की जाएं। चांदपुर-बास्टा मार्ग जल्द बनाया जाए। पीली डैम में ली गई जमीन के कुछ किसानों को मुआवजा नहीं मिला है। उन्हें भी मुआवजा दिलाया जाए। किसानों ने जिले में थैलेसीमिया के लिए अलग वार्ड की व्यवस्था की जाने, चांदपुर विधानसभा के गांव जहानाबाद से नारनौल तक तटबंध बनाने की मांग की गई। बाद में संगठन की ओर से डीएम को संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

पंचायत में युवा जिलाध्यक्ष मनप्रीत सिंह, विजयपाल सिंह, महेंद्र सिंह, रामअवतार सिंह, कुलदीप सिंह, प्रमोद कुमार, विनीत चौधरी, महावीर सिंह, विरेंद्र कुमार नयागांव, कोमल सिंह, डॉ. धर्मवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन


किसानों ने स्कूल पर किया प्रदर्शन
बिजनौर। स्कूल पहुंचने में देरी होने पर बच्चों को प्रवेश नहीं देने से नाराज किसानों ने भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। बाद में स्कूल में पल्ला बिछाकर धरना शुरू कर दिया। भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान ने कहा कि सुबह के समय थोड़ा देरी होने पर बच्चों लौटा गलत है। कहा कि आने-जाने में कभी कभी ऐसी समस्या हो जाती है। स्कूल प्रबंधन का यह व्यवहार गलत है। यह स्कूलों की मनमानी चलने नहीं दी जाएगी। काफी देर बाद किसान शांत होकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed