फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The issue of entry fee will be raised in front of the defense minister

राजनाथ सिंह के सामने उठेगा प्रवेश शुल्क वसूली का मुद्दा

Sat, 11 Jan 2020 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
The issue of entry fee will be raised in front of the defense minister
रक्षा मंत्री के सामने उठाएंगे प्रवेश शुल्क का मुद्दा
विज्ञापन

मेरठ। प्रवेश शुल्क के विरोध में हैंडलूम व्यापारियों ने छावनी सीईओ सहित रक्षा मंत्रालय को ज्ञापन भेजा है। 22 जनवरी को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की रैली में ज्ञापन सौंपने की रणनीति बनाई है। हैंडलूम वस्त्र व्यापारी संघ ने शुक्रवार को खंदक बाजार में बैठक की। अध्यक्ष राजीव बंसल ने कहा कि कैंट बोर्ड द्वारा लिया जा रहा प्रवेश शुल्क पूरी तरह अवैध है। महामंत्री अंकुर गोयल ने कहा कि संगठन ने कमिश्नर, डीएम, कैंट सीईओ और रक्षा मंत्रालय को पत्र भेजा है। पूर्व अध्यक्ष नवीन अरोड़ा ने कहा कि शहर की सड़कों पर जाम का मुख्य कारण प्रवेश शुल्क है। उपाध्यक्ष गुरदीप सिंह कालरा ने कहा कि नो एंट्री में वाहन आ रहे हैं। इन्हीं वाहनों के कारण हादसे हो रहे हैं। सदर क्षेत्र में भीड़ भरे बाजारों में बड़े वाहन गुजर रहे हैं। इस दौरान संजय रस्तोगी, रमन खुराना, अजय जैन, प्रवीण अरोड़ा, राजीव गर्ग, मयंक रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed