फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The issue of discrepancies in bills was raised during the public hearing.

Meerut News: जन सुनवाई में बिलों में गड़बड़ी की समस्या उठाई

Tue, 22 Sep 2026 06:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
The issue of discrepancies in bills was raised during the public hearing.
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्यालय ऊर्जा भवन में मंगलवार को जन सुनवाई आयोजित हुई। प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता के निर्देशन में हुई जन सुनवाई में उपभोक्ताओं ने नए कनेक्शन, बिल संशोधन, पोल, ट्रांसफार्मर एवं सोलर आदि से संबंधित समस्याओं को उठाया। निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) आशु कालिया एवं निदेशक (वाणिज्य) संजय जैन की संयुक्त अध्यक्षता में मेरठ, हापुड़, मुरादाबाद एवं अन्य क्षेत्रों से आए 24 उपभोक्ताओं ने शिकायत दर्ज कराई। इनमें बिलों में गड़बड़ी की सबसे अधिक शिकायतें रही। कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य को समयबद्ध निस्तारण के लिए अधिकारियों को भेज दिया गया। इस अवसर पर मोहम्मद सगीर, गुलाब सिंह, मोहम्मद अरशद, मनोज कुमार यादव, अभिषेक सिंह, सौरभ मंगला, प्रशांत सोनी, महेश कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed