{"_id":"5f1734378ebc3e63841b8259","slug":"the-investigation-of-entry-of-bjp-mla-in-pura-mahadev-to-co-meerut-news-mrt4923875172","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधाक की पुरा महादेव में एंट्री की जांच सीओ को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधाक की पुरा महादेव में एंट्री की जांच सीओ को
विज्ञापन
भाजपा विधायक के पुरा महादेव में एंट्री की जांच सीओ को
बालैनी (बागपत)। लोनी के भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने पुरा के श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में बिना मास्क लगाए पहुंचने और कपाट बंद होने पर भी जलाभिषेक करने के मामले में एसपी अजय कुमार सिंह ने जांच बैठा दी है। एसपी के मुताबिक मामले की जांच सीओ सदर ओमपाल सिंह को सौंपी गई है।
लोनी के भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर के शिवरात्रि पर जलाभिषेक करने का मामला तूल पकड़ गया था। विवाद बढ़ने पर विधायक ने सफाई दी थी कि उनकी मंशा मंदिर समिति और प्रशासन के निर्देशों का उल्लंघन करने की नहीं थी। वह खुद अधिवक्ता हैं। अगर उनके जलाभिषेक करने से किसी तरह की परेशानी हुई है तो वह खेद प्रकट करते हैं। अब इस मामले को एसपी बागपत ने गंभीरता से लिया है। मामले की जांच जांच सीओ सदर ओमपाल सिंह को सौंपी गई है। सीओ ने बताया कि इस संबंध में बालैनी थाना प्रभारी और बीट दरोगा से स्पष्टीकरण मंागा गया है।